मध्य प्रदेश में 10 जून के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वर्तमान में, एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। जबलपुर समेत डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना है। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 07:58:34 AM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 08:11:10 AM (IST)
HighLights
- प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना।
- जबलपुर संभाग के जिलों में आज हो सकती है बारिश।
- 10 जून के बाद होगी अच्छी बारिश, तब तक होगी हल्की बारिश।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल (MP Weather Update)। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसार हैं। उधर 10 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना भी बन रही है।
हल्के बादल छाए, जबलपुर समेत संभाग के कुछ जिलों में आज हो सकती है बारिश
इस बार मानसून समय से पहले जबलपुर आ जाएगा। इसके पूर्व प्री मानसून आने में अब कुछ दिन का ही समय रह गया है। हालांकि बुधवार को आसमान में छाए हल्के बादल और तेज हवाओं ने प्री मानसून के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।
इधर मौसम विभाग ने जबलपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन यह बारिश प्री मानसून की है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बारिशकराने वाली मौसम प्रणालियों के कमजोर होने से मौसम का अंदाज इन दिनों बदला-बदला है। दिन में धूप निकल रही तो दोपहर बाद बादल छा रहे हैं। तेज हवा के झोंके वातावरण को खुशनुमा बना रहे।
जबलपुर और आस-पास के इलाकों में हो रही बूंदाबांदी
जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम के इस अंदाज को देखकर अब अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश करने वाली मौसम प्रणालियां बारिश के जोर में जुटी है। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि प्री मानसून आने का समय करीब है। हालांकि इस बीच अभी हल्की बारिश का ही अनुमान है। ऐसे में अभी अभी कुछ दिन मौसम मिला-जुला रहेगा।
10 जून के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा, इस दौरान अच्छी बारिश की संभावना है। फिलहाल धूप, बादल के बीच कभी कभार छिटपुट बूंदाबांदी का दौर बना रहेगा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा। यह 36.7 पर आकर अटक गया है। इधर न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री के आसपास रहा। उत्तर से आ रही हवा के कारण दिन में तापमान जहां एक डिग्री कम हो गया वहीं रात में भी गर्मी का असर कम रहा।

आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अव्यवस्थित होकर ट्रफ के रूप में विस्तृत है। एक चक्रवात हरियाणा के ऊपर और एक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊंचाई पर विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है।
Source link
#म #जन #क #बद #मनसन #ह #सकत #ह #एकटव #आज #जबलपर #डडर #नरसहपर #छदवड #मडल #बलघट #म #बरश #क #आसर




Post Comment