मेढ़ौली में अवैध गांजे की खेती करते पकड़ाया आरोपी, 28 किलो वजन के पौधे किए जब्त
सिंगरौली जिले की मोरवा थाना पुलिस ने मेढ़ौली इलाके में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से 80 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 28 किलोग्राम है।
.
मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मेढ़ौली के रहने वाले विजय खैरवार ने अपने घर के पीछे गांजे के पेड़ लगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।
पुलिस ने आरोपी विजय खैरवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में और कौन-कौन अवैध गांजे की खेती या कारोबार में शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस मामले में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
Source link
#सगरल #म #कल #क #गज #क #पध #जबत #मढल #स #एक #आरप #गरफतर #घर #क #पछ #करत #थ #खत #Singrauli #News



Post Comment