×
Burhanpur News: जमीन विवाद में मौसेरे भाई की हत्या, आरोपी ने सीने में घोंपा चाकू; ग्रामीणों ने घेरा थाना

Burhanpur News: जमीन विवाद में मौसेरे भाई की हत्या, आरोपी ने सीने में घोंपा चाकू; ग्रामीणों ने घेरा थाना

बुरहानपुर जिले के धूलकोट में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपने मौसेरे भाई पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 08:06:49 PM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 08:06:49 PM (IST)

जमीन विवाद में कर दी हत्या।

HighLights

  1. जमीन विवाद में चाकू से हत्या की
  2. मौसेरे भाइयों में पुराना विवाद था
  3. गंभीर घायल युवक की रास्ते में मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र में बुधवार रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करीब 45 किमी दूर स्थित गांव में दो मौसेरे भाइयों के बीच चल रहा पुराना विवाद हिंसक हो गया। एक भाई ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले धूलकोट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर खंडवा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

धूलकोट चौकी पुलिस ने बताया कि रंजीत पुत्र विक्रम का उसके मौसेरे भाई वीरेंद्र पुत्र सेवक के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह विवाद फिर उभर गया था। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वीरेंद्र ने चाकू निकालकर रंजीत के सीने पर वार कर दिया। रंजीत को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र ने घटना के लिए बाहर से गुंडे बुलाए थे, जिन्होंने रंजीत के साथ मारपीट भी की थी। रंजीत की मौत के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

परिजनों व ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव

  • गुरुवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में धूलकोट चौकी के सामने इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चौकी को करीब दो घंटे तक घेर रखा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
  • मामला बिगड़ता देख नेपानगर एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा, निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोपहर बाद पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, तब जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
  • पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

    • पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले ने बताया कि बुधवार शाम दोनों पक्ष चौकी आए थे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर भेजा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह हिंसक घटना हो गई।
    • ग्रामीणों ने कहा कि शांतिप्रिय धूलकोट में यह पहली बार है कि जब किसी विवाद में चाकू से हत्या हुई है, जिससे लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियोंों की तलाश में जुटी है।

    Source link
    #Burhanpur #News #जमन #ववद #म #मसर #भई #क #हतय #आरप #न #सन #म #घप #चक #गरमण #न #घर #थन

    Post Comment