×
ENG vs WI T20 Series Schedule: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

ENG vs WI T20 Series Schedule: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

यह सीरीज नए टी20 कप्तान शाई होप के लिए पहला मिशन है। इस टीम में जेसन होल्डर की वापसी हुई है। इससे पहले होल्डर फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उतरे थे। इंग्लैंड टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है। जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के साथ हैं, जबकि आदिल रशीद से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 238 रनों के बड़े अंतर से जीता था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 400/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरा मैच तीन विकेट से अपने नाम किया।

सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। 40-40 ओवरों के इस मैच में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ 29.4 ओवरों में सात विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

ENG vs WI T20 सीरीज का शेड्यूल

  • 6 जून: पहला टी20 मैच (चेस्टर-ली-स्ट्रीट)
  • 8 जून: दूसरा टी20 मैच (ब्रिस्टल)
  • 10 जून: तीसरा टी20 मैच (साउथैम्प्टन)

इंग्लैंड की टी20 टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियाम डाउसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट, रेहान अहमद, ब्रेडन कार्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम

शिमरन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, इविन लुईस, रोवमैन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप्स, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री ने कहा- चाहे कोई हो, सख्त कार्रवाई होगी…, बेंगलुरु भगदड़ पर सबसे बड़ा बयान

Source link
#ENG #T20 #Series #Schedule #वसटइडज #बनम #इगलड #क #ट20 #सरज #क #शडयल #क #ऐलन #जन #कब #और #कह #खल #जएग #मकबल

Post Comment