प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे फिल सॉल्ट
आरसीबी के लिए बतौर ओपनर फिल सॉल्ट ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उनका फाइनल में खेलना आरसीबी के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि फिल सॉल्ट पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में फिल सॉल्ट शामिल नहीं हुए। हालांकि अभी तक उनके प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं होने की वजह सामने नहीं आ सकी है।
आरीसीबी फैंस को सता रहा डर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस को डर सताने रहा है कि कहीं फिल सॉल्ट को कोई इंजरी तो नहीं हो गई है? हालांकि फिल सॉल्ट को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आज शाम को ये देखने वाली बात होगी कि क्या विराट कोहली के साथ ये जोड़ीदार फिर नजर आता है या नहीं।
ये टीम बनेगी पहली बार IPL चैंपियन, फाइनल से पहले योगराज सिंह की बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2025 में सॉल्ट का प्रदर्शन
बता दें कि इस सीजन में विराट कोहली के साथ बतौर ओपनर फिल सॉल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी के लिए इस नई सलामी जोड़ी ने जब-जब जरुरत पड़ी है, तब-तब खूब रन बनाए हैं। फिल सॉल्ट ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए अब तक 12 मैचों में कुल 387 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं।
Source link
#RCB #PBKS #Final #आरसब #क #फइनल #स #ठक #पहल #लग #तगड #झटक #इस #धकड #खलड #खलन #पर #ससपस #फस #हए #मयस



Post Comment