×
IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, टीम इंडिया में बना सकते हैं जगह

IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, टीम इंडिया में बना सकते हैं जगह

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 296.56 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान एक शतक भी शामिल था। सूर्यवंशी को सुपर ‘स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ खिताब से भी नवाजा गया। उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है।

दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपरजायंट्स के दिग्वेश राठी का आईपीएल करियर भले ही विवादों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन 14 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा और उनका प्रदर्शन उससे कहीं ज्यादा।

प्रियांश आर्या

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 17 मैच खेले, जिसमें 475 रन बनाए। इस दौरान प्रियांश के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए। इससे पहले प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सबका ध्यान आकर्षित कर चुके थे और आईपीएल 2025 में उन्होंने साबित कर दिया कि मौका मिले तो वो गेंदबाजों को किसी भी लेवल पर कूट सकते हैं।

यश दयाल

आरसीबी के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया। दयाल को नई गेंद और डेथ ओवर्स का माहिर गेंदबाज माना जाता है। आईपीएल-2022 में दयाल ने नौ मैच खेले, जिसमें 11 शिकार किए। आईपीएल-2024 में दयाल ने 15 विकेट चटकाए। यही वजह रही कि मेगा ऑक्शन में दयाल को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए।

प्रभसिमरन सिंह

आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन ने 17 मुकाबलों में 160.53 की औसत के साथ 549 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। पिछले सीजन में प्रभसिमरन 334 रन जड़े थे। वह भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा प्रेसर में रहता हूं’, गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करुण नायर और बुमराह को लेकर कही ये बातें

Source link
#IPL #म #शनदर #परदरशन #करन #वल #य #अनकपड #खलड #टम #इडय #म #बन #सकत #ह #जगह

Post Comment