×
Shahbaz Sharif Latest News: अब भारत के साथ शांति वार्ता शुरू करना चाहते हैं पाक पीएम शहबाज शरीफ… बोले – कश्मीर मुद्दे पर भी बात हो

Shahbaz Sharif Latest News: अब भारत के साथ शांति वार्ता शुरू करना चाहते हैं पाक पीएम शहबाज शरीफ… बोले – कश्मीर मुद्दे पर भी बात हो

Shahbaz Sharif Latest News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि वहां की सरकार और सेना ने ऐसा झूठ फैलाया है कि आवाम अलग ही दुनिया में है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 16 May 2025 08:06:50 AM (IST)

Updated Date: Fri, 16 May 2025 08:07:36 AM (IST)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने की थी सिंधु जल समझौते पर विचार की अपील
  2. विदेश मंत्री एस. जयशंकर को टूक- पहले आतंक समाप्त करो
  3. अब पीएम शरीफ ने लगाई शांति की गुहार, कश्मीर की शर्त भी रखी

एजेंसी, इस्लामाबाद (Shahbaz Sharif Latest News)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब भारत के साथ शांति वार्ता शुरू करना चाहते हैं। हालांकि इसमें भी उन्होंने एक शर्त रखी है कि कश्मीर पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होना चाहिए।

बता दें, दोनों देशों के बीच सीजफायर है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बीच जब से संघर्ष विराम का एलान हुआ है, पाकिस्तान में जश्न माहौल है। पाकिस्तान की आवाम इसे अपनी जीत मान रही है।

पाकिस्तान में आज मनाया जा रहा थैंक्स गिविंग डे

पाकिस्तान में 16 मई, शुक्रवार को थैंक्स गिविंग डे मनाया जा रहा है। सरकार ने पाकिस्तान के लोगों और सशस्त्र बलों के सम्मान में तथा सत्य की लड़ाई ‘मरका-ए-हक’ में कथित ऐतिहासिक जीत की याद में यह ‘राष्ट्रीय धन्यवाद दिवस’ घोषित किया है।

आज देश भर की मस्जिदों में विशेष प्रार्थना की जाएगी। राजधानी इस्लामाबाद में 31 तोपों की सलामी और प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

कराची में कायदे-आजम और लाहौर में अल्लामा इकबाल के मकबरों पर गार्ड बदलने के समारोह आयोजित किए जाएंगे। पूरे पाकिस्तान में शहीदों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और प्रार्थना समारोह आयोजित किए जाएंगे।

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की गुहार खारिज कर चुका भारत

इससे पहले सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की पाकिस्तान की मांग को भारत ने खारिज कर दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि यह समझौता तब तक स्थगित रहेगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को भरोसा करने लायक ढंग से समाप्त नहीं कर देता।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 64 वर्ष पुराने इस समझौते को अपनी ओर से ठंडे बस्ते में डाल दिया था। सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम ने कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।

Source link
#Shahbaz #Sharif #Latest #News #अब #भरत #क #सथ #शत #वरत #शर #करन #चहत #ह #पक #पएम #शहबज #शरफ #बल #कशमर #मदद #पर #भ #बत #ह

Previous post

Interview: महिला यूएफसी फाइटर्स को जीवनभर झेलना पड़ता है दर्द: रोंडा रोसी

Next post

घरों से भारी कचरा उठाने का एप बना रहा निगम: वेस्ट निर्माण मटेरियल, पुराना फर्नीचर, गद्दे-तकिए भी उठाए जाएंगे,महापौर बोले-एप पर भेजना होगी रिक्वेस्ट – Indore News

Post Comment