Operation Sindoor: संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं अमेरिका में डिफेंस एक्सपर्ट के साथ ही वहां की मीडिया पाकिस्तान को आइना दिखा रही है। इनका मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत का पलड़ा भारी रहा है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 15 May 2025 12:14:05 PM (IST)
Updated Date: Thu, 15 May 2025 12:14:05 PM (IST)
HighLights
- पेंटागन के पूर्व अधिकारी हैं माइकल रुबिन
- बोले- भारत के हमलों से घबरा गया था पाक
- न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी लिखा- भारत हावी रहा
एजेंसी, वाशिंगटन (Operation Sindoor)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। अब अमेरिका के एक पूर्व रक्षा अधिकारी ने खुलासा किया है कि भारत के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान बहुत डर गया था और एक पागल कुत्ते की तरह दुम दबाकर संघर्ष विराम (India Pakistan ceasefire) के लिए गुहार लगा रहा था।
पेंटागन के पूर्व अधिकारी और वर्तमान में अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचों को सटीकता से निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की तो भी हर हमले को विफल कर दिया गया। फिर भारत ने एक-एक कर पाकिस्तान के एयरबेस पर हमले शुरू कर दिए।
रुबिन के मुताबिक, पाकिस्तान को भारत के इस तरह के हमलों का अंदाजा नहीं था। यही कारण है कि पाकिस्तान की ओर युद्ध रोकने की गुहार लगाई गई। पाकिस्तान की सरकार इस बात से इनकार नहीं कर सकती है कि युद्ध में उसकी सेना की बुरी हार हुई है।
.jpg)
Source link
#Operation #Sindoor #पकसतन #एक #डर #हए #कतत #क #तरह #दम #दबकर #भगत #रह.. #पटगन #क #परव #अधकर #न #बतय #सजफयर #क #सच
Post Comment