×
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार की हत्या:  घर में घुसकर गोली मारी; हमलावर 10वीं पास बेरोजगार, 17 साल की सना ने उसका लव प्रपोजल ठुकराया था

पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार की हत्या: घर में घुसकर गोली मारी; हमलावर 10वीं पास बेरोजगार, 17 साल की सना ने उसका लव प्रपोजल ठुकराया था

इस्लामाबाद3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की सोमवार को उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्लामाबाद के जी-13 इलाके में हुई।

इस्लामाबाद पुलिस के आईजी सैयद अली नासिर रिजवी ने कहा कि सना के हत्यारे का पता चल गया है। अपराधी 22 साल का लड़का है, जिसे फैसलाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह रिश्तेदार बनकर सना के घर में घुसा था।

पुलिस का कहना है कि हमलावर ने सना को कई बार प्रपोज किया था। हर बार उसने मना कर दिया। हमलावर मैट्रिक पास और बेरोजगार है और बेहद गरीब परिवार से आता है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

सना यूसुफ ने यह फोटो हत्या से सिर्फ 9 घंटे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

सना यूसुफ ने यह फोटो हत्या से सिर्फ 9 घंटे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बर्थडे के दिन सना से मिलने घर पहुंचा था आरोपी

रिजवी ने बताया कि सना ने 29 मई को अपना बर्थडे मनाया था। इस दिन संदिग्ध ने सना से मिलने की खूब कोशिश की थी। वह उसके घर भी पहुंचा था और सात से आठ घंटे तक मिलने की कोशिश करता रहा, लेकिन सना से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने सबूत मिटाने के लिए सना का मोबाइल फोन ले लिया था। पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिला है।

CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाईं। सना को बहुत नजदीक से दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने कहा कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे संदिग्ध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था…

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही सना ने दम तोड़ा

हादसे के बाद सना को तुरंत PIMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सना का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में किया गया।

सना की मां फरजाना यूसुफ ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया था। उसने उनकी बेटी पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि अगर हत्यारा उनके सामने आता है तो वह उसे पहचान सकती हैं।

17 साल की सना यूसुफ मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। सना कॉमेडी, लाइफस्टाइल, कल्चरल अवेयरनेस और एजुकेशनल मैसेज से जुड़े पोस्ट करती थीं।

टिकटॉक पर सना के 7.25 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके लुक की वजह से लोग उनकी तुलना मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर से भी करते थे। सना मेडिकल की तैयारी कर रही थीं।

शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे की मंशा क्या थी।

शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे की मंशा क्या थी।

ऑनर किलिंग की भी जांच कर रही पुलिस

हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

पुलिस ने कहा कि वे सभी संभावित कारणों को ध्यान में रख रहे हैं, जिसमें ऑनर किलिंग की आशंका भी शामिल है। पुलिस इस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, निजी विवाद या कोई और वजह भी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सना के शव को परिजन ले जा रहे हैं।

सना यूसुफ GenZ के बीच काफी पॉपुलर थीं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग थी।

सना यूसुफ GenZ के बीच काफी पॉपुलर थीं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग थी।

सना की हत्या की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने न सिर्फ दुख जताया है, बल्कि पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता भी जताई है।

कुछ लोग सना यूसुफ को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं, जबकि बहुत से कट्टरपंथी सना की हत्या पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

हीरा अनवर मामले से हो रही तुलना

इस मामले की तुलना जनवरी में हुए एक अन्य केस से की जा रही है, जिसमें क्वेटा में एक लड़की को उसकी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते मार दिया गया था। हीरा अनवर (15 साल) को टिकटॉक वीडियो बनाने के कारण उसके घरवालों ने ही मार दिया था।

हीरा अनवर 8वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी।

हीरा अनवर 8वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी।

इस ऑनर किलिंग को पिता अनवारुल-हक और लड़की के मामा तैयब अली ने अंजाम दिया था। हीरा के पिता सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी से नाराज थे और उन्हें टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करने की उसकी आदत पसंद नहीं थी। उन्होंने उसे ऐसे वीडियो बनाने के लिए मना किया था, लेकिन हीरा ने अपने पिता की बात मानने से इनकार कर दिया था।

अनवारुल-हक कई सालों से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा था। वह 15 जनवरी को हीरा के साथ पाकिस्तान लौट आया, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियां अमेरिका में ही रहीं। जिसके बाद 28 जनवरी को क्वेटा की एक सड़क पर अनवारुल-हक और तैयब अली ने हीरा को गोली मार दी।

9 साल पहले कंदील बलोच की हत्या हुई थी

पाकिस्तान में पहले भी कई सोशल मीडिया स्टार की हत्या हो चुकी है। 9 साल पहले कंदील बलोच नाम की सोशल मीडिया स्टार की घर में ही हत्या कर दी गई थी। कंदील बलोच पाकिस्तान की पहली सोशल मीडिया सेलिब्रिटी मानी जाती थीं। कंदील ने अपने बोल्ड और विवादास्पद वीडियो और पोस्ट्स के जरिए सुर्खियां बटोरीं, जिसमें वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और महिलाओं के अधिकार पर बात करती थीं।

17 साल की उम्र में 2008 में उनकी शादी उनकी मां के चचेरे भाई आशिक हुसैन से हुई, लेकिन शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के कारण वो 2010 में अपने पति को छोड़कर कराची चली गईं। उनके एक बेटे की कस्टडी भी उन्हें छोड़नी पड़ी। कंदील की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो को लेकर पाकिस्तान में उनकी आलोचना हुई।

15 जुलाई 2016 को बलोच की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जब वह मुल्तान में अपने माता-पिता के घर में सो रही थी। उसके भाई वसीम ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि वह परिवार की इज्जत को मिटा रही थी। कंदील सनी लियोन, राखी सावंत और पूनम पांडे को अपनी प्रेरणा मानती थीं।

…………………………………………….

पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान में कराची की जेल से 216 कैदी भागे:भूकंप के बाद अफरातफरी में मेन गेट से फरार; 80 से ज्यादा दोबारा पकड़े गए

पाकिस्तान के कराची की मलिर जेल से सोमवार रात 216 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के मुताबिक कराची में आए भूकंप के झटकों के बाद ऐहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था।

जियो न्यूज के मुताबिक इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कैदी मेन गेट से फरार हो गए। इनमें से करीब 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अभी भी फरार हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के इसकी पुष्टि की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#पकसतन #टकटक #सटर #क #हतय #घर #म #घसकर #गल #मर #हमलवर #10व #पस #बरजगर #सल #क #सन #न #उसक #लव #परपजल #ठकरय #थ

Post Comment