×
Pakistan Latest Updates: ‘मिसाइल मत चलाओ, साथ में डिनर करो’… भारत-पाक पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, वहीं बलूच विद्रोहियों ने छेड़ा ऑपरेशन हेरोफ 2.0

Pakistan Latest Updates: ‘मिसाइल मत चलाओ, साथ में डिनर करो’… भारत-पाक पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, वहीं बलूच विद्रोहियों ने छेड़ा ऑपरेशन हेरोफ 2.0

Pakistan Latest Updates: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान में अजीब माहौल है। एक तरफ सरकार और सेना है, जो रेडिएशन लीक सहित कई तरह की जानकारियां छिपा रही हैं। दूसरी तरफ आम लोग हैं, जो बिना कारण के जश्न मना रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 14 May 2025 11:14:57 AM (IST)

Updated Date: Wed, 14 May 2025 11:15:46 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फाइल फोटो।

एजेंसी, इस्लामाबाद (Pakistan NEWS)। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भले ही संघर्ष विराम हो, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर संघर्ष जारी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान से अब सिर्फ उसके कब्जे वाले कश्मीर पर बात होगी।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बयानबाजी जारी है। सऊदी अरब के दौरे पर गए ट्रम्प ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बयानबाजी की।

naidunia_image

सऊदी अरब में ट्रंप ने खुद को बताया शांति दूत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब में अपने संबोधन के दौरान खुद को शांतिदूत बताया। साथ ही भारत और पाकिस्तान के सलाह दी कि वे आपस में मिसाइल चलाना बंद करें और साथ में डिनर करें।

जिस समय ट्रंप अपनी पीठ थपथपा रहे थे, तब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।

यूएस-सऊदी निवेश फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टालने में मदद की और इस तरह लाखों लोगों की जान बचाई।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में किए हमले

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान में सात विभिन्न स्थानो पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। विद्रोही समूह ने कहा कि ये हमले ‘ऑपरेशन हेरोफ 2.0’ अभियान का हिस्सा थे, जिसमें 58 स्थानों पर कुल 78 ऑपरेशन किए गए।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान के कब्जे से बलूचिस्तान को मुक्त कराने के लिए शुरू किया गया है।

बयान के अनुसार, बीएलए के लड़ाकों ने शनिवार रात खुजदार जिले के ओरनाच क्रॉस पर दो घंटे से अधिक समय तक राजमार्ग पर नियंत्रण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच की और क्षेत्र से प्राकृतिक संसाधनों से लदे वाहनों को रोका।



Source link
#Pakistan #Latest #Updates #मसइल #मत #चलओ #सथ #म #डनर #कर.. #भरतपक #पर #फर #बल #डनलड #टरप #वह #बलच #वदरहय #न #छड #ऑपरशन #हरफ

Post Comment