Last Updated:
डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वेई यी को हराकर 14.5 अंक हासिल किए और मैग्नस कार्लसन के साथ खिताब के दावेदार बने. अंतिम दौर में गुकेश का मुकाबला कारूआना से होगा.
डी गुकेश शतरंज
स्टावेंजर (नॉर्वे): मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में चीन के वेई यी को हराकर तीन अंक हासिल किए और नॉर्वे के स्टार मैग्नस कार्लसन के साथ खिताब के लिए शीर्ष दावेदार बन गए.
अंतिम दौर में गुकेश का मुकाबला कारूआना से, जबकि कार्लसन का मुकाबला भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी से होगा. दोनों ही खिताब और 69,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहेंगे.
महिला वर्ग में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी काले मोहरों से खेलते हुए चीन की लेई टिंगजी से हार गई. हम्पी अब 13.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने चीन की विश्व चैंपियन जू वेनजुन (12.5) को हराकर भारतीय खिलाड़ी पर दो अंकों की बढ़त ले ली है.
प्रतियोगिता में भाग ले रही भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली (9.5) स्पेन की सारा खादेम (09) से हार गईं.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें
Source link
#नरव #शतरज #ड #गकश #न #वई #य #क #हरय #मगनस #करलसन #खतब #क #दवदर



Post Comment