×
पराग्वे के राष्ट्रपति का भारत दौरा:  पीएम मोदी से मिले, द्विपक्षीय बातचीत की; पालम एयरबेस पर गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

पराग्वे के राष्ट्रपति का भारत दौरा: पीएम मोदी से मिले, द्विपक्षीय बातचीत की; पालम एयरबेस पर गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने पराग्वे के राष्ट्रपति के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की।

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पेलासियोस ने आज दोपहर दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय स्तर बातचीत भी हुई।

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,

QuoteImage

मुझे विश्वास है कि आपकी यात्रा से आपसी संबंधों में विश्वास, व्यापार और सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। यह भारत-लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जोड़ेगी। पिछले साल, मैंने गुयाना में CARICOM शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जहाँ हमने कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी। हम इन सभी क्षेत्रों में पैराग्वे और सभी लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

QuoteImage

इससे पहले राष्ट्रपति पेना ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मुलाकात की। इसके बाद वे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पराग्वे के राष्ट्रपति का भारत दौरा 6 तस्वीरों में….

राष्ट्रपति पेना का पालम एयरबेस पर रेड कारपेट वेलकम किया गया।

राष्ट्रपति पेना का पालम एयरबेस पर रेड कारपेट वेलकम किया गया।

उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पेना से मुलाकात की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पेना से मुलाकात की।

राष्ट्रपति पेना ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति पेना ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति पेना का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति पेना का स्वागत किया।

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपित पेना के बीच मुलाकात हुई।

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपित पेना के बीच मुलाकात हुई।

भारत और पराग्वे के नेताओं के बीच द्विपक्षीय स्तर की बातचीत हुई।

भारत और पराग्वे के नेताओं के बीच द्विपक्षीय स्तर की बातचीत हुई।

राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि पराग्वे के राष्ट्रपति पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। यह राष्ट्रपति सैंटियागो का पहला और पराग्वे के किसी राष्ट्रपति का दूसरा भारत दौरा है। राष्ट्रपति के साथ एक हाई लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है।

दोनों नेताओं के बीच व्यापार निवेश, हेल्थ और फॉर्मा, डिफेंस और सिक्योरिटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग एंड मिनरल रिसोर्सेस समेत कई मुद्दों पर बात हुई है।

राष्ट्रपति सैंटियागो पेना आज शाम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। जहां उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं राष्ट्रपति पेना

राष्ट्रपति पेना सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। यह उनकी पहली आधिकारिक और पराग्वे के किसी राष्ट्राध्यक्ष की यह दूसरी भारत यात्रा है। उनका विमान नई दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ। यहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति पेना आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उनसे मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में भोज (बैंक्वेट) का आयोजन भी करेंगीं। राष्ट्रपति पेना 2 जून से 4 जून तक भारत में रहेंगे।

वे दिल्ली के बाद 4 जून को मुंबई जाएंगे। यहां वे राज्य के नेताओं, व्यापारियों, इनोवेटर्स, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख लोगों से बातचीत करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय उनके दौरे को लेकर आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध बने

भारत और पराग्वे के बीच डिप्लोमैटिक संबंध 13 सितंबर 1961 को स्थापित हुए थे। दोनों देशों के बीच व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, दवाइयों और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग है।

पराग्वे लैटिन अमेरिका में भारत का एक अहम व्यापारिक साझेदार है। भारत की कई दवा और ऑटोमोबाइल कंपनियां पराग्वे में सक्रिय हैं। पराग्वे की कुछ कंपनियों की भारत में भी जॉइंट वेंचर्स के जरिए मौजूदगी है।

दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख रखते हैं।

———————————

खबरें और भी हैं…

Source link
#परगव #क #रषटरपत #क #भरत #दर #पएम #मद #स #मल #दवपकषय #बतचत #क #पलम #एयरबस #पर #गरड #ऑफ #ऑनर #स #सवगत

Post Comment