×
मस्क ने ट्रम्प के खिलाफ यौन-शोषण वाली पोस्ट डिलीट की:  पहले कहा था- बड़ा खुलासा करने का टाइम है, पोस्ट बुकमार्क कर लें

मस्क ने ट्रम्प के खिलाफ यौन-शोषण वाली पोस्ट डिलीट की: पहले कहा था- बड़ा खुलासा करने का टाइम है, पोस्ट बुकमार्क कर लें

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में शामिल होने वाली पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी है।

मस्क ने गुरुवार को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइलों में शामिल है।

मस्क ने X पर लिखा था- अब बड़ा खुलासा करने का टाइम है। डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एप्स्टीन फाइलों में हैं। यही वजह है कि इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प, आपका दिन शुभ हो।

एक अन्य पोस्ट में कहा था- इस पोस्ट को भविष्य के लिए मार्क कर लें। सच्चाई सामने आएगी।

एप्स्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप

एप्स्टीन केस एक हाई-प्रोफाइल क्रिमिनल मामला है, जिसमें अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्स्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप लगे थे। इस केस में दुनियाभर के कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए थे।

इस मामले की परतें उस वक्त और खुलीं जब वर्जीनिया गिफ्रे नाम की महिला ने सामने आकर कई खुलासे किए। एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति और नाबालिग को लालच देने के लिए दोषी ठहराया गया। हालांकि, कुछ सौदेबाजी के बाद उसे सिर्फ 13 महीने की हिरासत मिली, जिसमें वर्क रिलीज की इजाजत थी।

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ यौन शोषण का आरोपी जेफ्री एप्सटीन। (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ यौन शोषण का आरोपी जेफ्री एप्सटीन। (फाइल फोटो)

एप्स्टीन ने आत्महत्या की तब ट्रम्प राष्ट्रपति थे

एप्स्टीन को 2019 में फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोपों में फिर से गिरफ्तार किया गया। 10 अगस्त 2019 को एप्स्टीन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त उसकी मौत हुई, ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

वहीं, इस साल 25 अप्रैल को वर्जीनिया गिफ्रे की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया था कि एप्स्टीन ने उन्हें 1999 से 2002 के बीच कई बड़ी हस्तियों के पास भेजा था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे एप्स्टीन के जरिए ट्रम्प से कई बार मिली थीं। वर्जीनिया गिफ्रे के मौत की स्टोरी यहां पढ़ें…

एपस्टीन की लिस्ट में बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन का नाम

जनवरी 2024 में एक अमेरिकी कोर्ट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम थे।

इसमें बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू के साथ एपस्टीन की पुरानी दोस्ती का भी जिक्र किया गया था। एपस्टीन के मुताबिक क्लिंटन को कम उम्र की लड़कियां पसंद थीं। हालांकि, क्लिंटन के खिलाफ कोई गलत आरोप साबित नहीं हो पाया।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Source link
#मसक #न #टरमप #क #खलफ #यनशषण #वल #पसट #डलट #क #पहल #कह #थ #बड #खलस #करन #क #टइम #ह #पसट #बकमरक #कर #ल

Previous post

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार

Next post

मां ने मासूम को तपती सड़क पर फेंका, 40 डिग्री में तड़पता रहा बच्चा, वीडियो वायरल | MP News drunk mother left child on road in scorching heat in ashoknagar

Post Comment