केएससीए को भेजे पत्र में लिखी ये बात
केएससीए को भेजे गए पत्र में शंकर और जयराम ने लिखा कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में हमारी भूमिका बहुत सीमित थी। लेकिन नैतिक जिम्मेदारी के चलते हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
इन तीन को बनाया है आरोपी
बता दें कि बेंगलुरु हादसे पर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बेंगलुरु शहर के सेंट्रल डिवीजन में कब्बन पार्क पुलिस ने आरसीबी मैनेजमेंट को पहला, जबकि डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दूसरा आरोपी बनाया है। इनके अलावा केएससीए की मैनेजमेंट कंपनी को तीसरा आरोपी बनाया गया है।ये एफआईआर धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज की गई है।
बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ी, शिकायत दर्ज
आरसीबी के निखिल सोसले हो चुके हैं गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इस हादसे के बाद आरसीबी ने प्रत्येक मृतक के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्चा उठाने का वादा भी किया है।
दुर्घटनाओं में जवाबदेही तय करने की आवश्यकता
इस हादसे के बाद भीड़-भाड़ में मची भगदड़ और उसके बाद होने वाली दुर्घटनाओं में जवाबदेही तय करने की आवश्यकता जैसे सवाल फिर से उभरकर आए हैं। आरसीबी आईपीएल की उन टीमों में एक है जिसके पास अपना लॉयल फैन बेस है। आरसीबी आईपीएल में 2008 से हिस्सा है और इसने पहली बार यह टूर्नामेंट 2025 में जीता है। इसके बाद फैंस में अपनी टीम की जीत के प्रति उत्साह चरम पर था।
Source link
#Bengaluru #Stampede #बगलर #पलस #क #एकशन #स #पहल #कएससए #म #हडकप #द #वरषठ #अधकरय #न #सप #इसतफ



Post Comment