×
India Pakistan Conflict: ‘हम बर्बादी नहीं चाहते, यदि भारत हमले रोकता है, तो हम पाकिस्तान भी रुकने को तैयार’… डिप्टी पीएम इशाक डार का बयान

India Pakistan Conflict: ‘हम बर्बादी नहीं चाहते, यदि भारत हमले रोकता है, तो हम पाकिस्तान भी रुकने को तैयार’… डिप्टी पीएम इशाक डार का बयान

India Pakistan Conflict: पाकिस्तान मुश्किल में है, फिर भी अपना दोगलापन नहीं छोड़ रहा है। भारत पर उसका हल हमला नाकाम कर दिया गया है, जबकि भारत ने पाकिस्तान में ड्रोन से सटीक हमले किए हैं। यही कारण है कि अब पाकिस्तान बौखला गया है और लंबी दूरी पर मार करने वाली मिसाइल भी दागने लगा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 10 May 2025 08:44:10 AM (IST)

Updated Date: Sat, 10 May 2025 01:14:14 PM (IST)

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार की फाइल फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल ध्वस्त
  2. हरियाणा के सिरसा में कई गई ध्वस्त
  3. दिल्ली को निशाना बनाने की आशंका

एजेंसी, नई दिल्ली (India Pakistan Conflict): भारत के खिलाफ हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ झलकने लगी है। पाकिस्तान ने शनिवार सुबह भारत पर हमले के लिए लंबी दूरी तक वार करने वाली फहेत-1 मिसाइल का उपयोग किया।

माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली को टारगेट करते हुए यह मिसाइल दागी गई थी, जिसे हरियाणा के सिरसा में नाकाम कर दिया गया। फहेत-1 मिसाइल के हमले को नाकाम करने के बाद भारतीय डिफेंस सिस्टम और अलर्ट कर दिया गया है। नीचे देखिए वीडियो।

भारत हमले रोकता है, तो हम पाकिस्तान भी रुकने को तैयार: डिप्टी पीएम इशाक

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि अगर भारत आगे के हमले बंद कर दे, तो पाकिस्तान भी तनाव कम करने पर विचार करेगा। हालांकि, इशाक डार ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने कोई हमला किया तो हम भी जवाब देंगे।

डार ने पाकिस्तान के जियो न्यूज को बताया कि उन्होंने यह संदेश अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दिया था। दोनों के बीच दो घंटे पहले बात हुई थी। डार ने कहा, हमने जवाब दिया क्योंकि हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया था। अगर वे यहीं रुक गए तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक सेना प्रमुख से की बात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार सुबह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से फोन पर बात की। इस घटनाक्रम को बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि रुबियो अब तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात कर रहे थे। यह पहला मौका है जब उन्होंने पीएम को छोड़कर सेना प्रमुख से सीधी बात की है।

आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान में सरकार और सेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सेना कभी भी सरकार के खिलाफ बगावत कर सकती है। पाकिस्तान में लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के सामने शहबाज शरीफ बहुत कमजोर पड़ रहे हैं।

निशाने पर एकदूसरे के एयरबेस

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह पंजाब स्थित पठानकोट एयरबेस पर हमले की कोशिश की। हालांकि सीमा पार से भेजा गया ड्रोन मिसाइल दाग पाता, इससे पहले ही ध्वस्त तक दिया गया।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के पांच एयरबेस पर सफल हमला किया। नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल), रफीकी (झांग जिले में शोरकोट), खक्खर एयरबेस के बाद अब सरगोधा एयरबेस पर हमला किया गया है।

पाकिस्तान जहां से भेजता था ड्रोन, कर दिया उसे ध्वस्त

शनिवार सुबह भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी कर बताया कि पाकिस्तान की एक चौकी को ध्वस्त किया गया है, जहां भारत में ड्रोन भेजे जाते थे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, जम्मू के निकट पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया है, जिनका इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था।

पाक पीएम ने बुलाई आपात बैठक

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (एनसीए) की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की पिछली बैठक 2019 में बुलाई गई थी। पाकिस्तान में परमाणु हथियारों को लेकर कोई भी फैसला यही प्राधिकरण करता है।

यहां भी क्लिक करें – बौखलाया पाकिस्तान अब आम भारतीयों को बना रहा निशाना… अमृतसर-जालंधर में लोगों को घरों में ही रहने की अपील



Source link
#India #Pakistan #Conflict #हम #बरबद #नह #चहत #यद #भरत #हमल #रकत #ह #त #हम #पकसतन #भ #रकन #क #तयर.. #डपट #पएम #इशक #डर #क #बयन

Post Comment