×
PKL 12: प्रो कबड्डी के इतिहास में सिर्फ इन आठ दिग्गजों ने हासिल किए हैं 1000 रेड पॉइंट्स, तीसरा नाम चौंकाने वाला

PKL 12: प्रो कबड्डी के इतिहास में सिर्फ इन आठ दिग्गजों ने हासिल किए हैं 1000 रेड पॉइंट्स, तीसरा नाम चौंकाने वाला

आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग में 1000 रेड पॉइंट्स क्लब में अपनी जगह बनाई और कबड्डी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

प्रदीप नरवाल –

‘डुबकी किंग’ के नाम से मशहूर प्रदीप नरवाल को प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल और खतरनाक रेडर्स में गिना जाता है। उन्होंने सीज़न 7 में इतिहास रचते हुए पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

प्रदीप ने सीज़न 2 में बेंगलुरु बुल्स के लिए अपने पीकेएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा जैसी टीमों के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। पटना पाइरेट्स के साथ उनका प्रदर्शन सबसे यादगार रहा, जहां उन्होंने टीम को कई खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

190 मैचों में कुल 1801 रेड पॉइंट्स के साथ प्रदीप नरवाल पीकेएल के सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी अनोखी रेडिंग स्टाइल, खासकर ‘डुबकी मूव’ ने उन्हें लाखों कबड्डी प्रशंसकों का चहेता बनाया है।

मनींदर सिंह –

मनींदर सिंह प्रो कबड्डी लीग में 1000 रेड पॉइंट्स का जादुई आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। लीग के सबसे प्रभावशाली रेडर्स में गिने जाने वाले मनींदर ने यह कीर्तिमान सीज़न 9 में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ एक रोमांचक मैच के दौरान हासिल किया।

2014 में प्रो कबड्डी लीग के पहले सीज़न में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अपना डेब्यू करने वाले मनींदर सिंह ने अब तक कुल 158 मैचों में 1528 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए हैं। उनकी आक्रामक रेडिंग शैली और कप्तानी की शानदार क्षमता ने उन्हें पीकेएल के इतिहास के दूसरे सबसे बड़े रेडर के रूप में स्थापित किया है।

राहुल चौधरी –

‘रैड मशीन’ के नाम से मशहूर राहुल चौधरी प्रो कबड्डी के इतिहास में 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम सीज़न 9 में दाबंग दिल्ली के खिलाफ खेले गए एक रोमांचक मैच में हासिल किया था। तेलुगु टाइटन्स, तमिल थलाइवस और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी प्रतिष्ठित टीमों के लिए खेल चुके राहुल ने अब तक 154 मैचों में कुल 1045 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए हैं। उनकी कुशलता और अनुभव ने उन्हें पीकेएल के बेहतरीन रेडर्स में शुमार कर दिया है।

दीपक निवास हूडा –

पूर्व भारतीय कप्तान दीपक निवास हूडा ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि सीज़न 9 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हासिल की थी। पीकेएल के बेहतरीन ऑल-राउंडर्स में गिने जाने वाले दीपक ने अपने कैरियर में तेलुगु टाइटन्स, पुणेरी पलटन, बंगाल वारियर्स, और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी प्रतिष्ठित टीमों के लिए खेला है। दीपक ने अबतक 157 मैचों में 1020 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। दीपक ने पीकेएल इतिहास में आठवें सबसे बड़े रेडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

रैंक खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या रेड पॉइंट्स
1 प्रदीप नरवाल 190 1801
2 मनींदर सिंह 158 1528
3 पवन कुमार सेहरावत 139 1318
4 अर्जुन देशवाल 114 1174
5 नवीन कुमार 107 1102
6 राहुल चौधरी 154 1045
7 सचिन तंवर 145 1034
8 दीपक निवास हुड्डा 157 1020

पवन सेहरावत-

प्रो कबड्डी लीग के प्रमुख रेडर्स में से एक, पवन सेहरावत 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह खास मुकाम सीज़न 10 में पटना पाइरेट्स के खिलाफ हासिल किया था। ‘हाई-फ्लायर’ के नाम से मशहूर पवन ने सीजन 3 में पीकेएल डेब्यू किया था। वे बेंगलुरु बुल्स, गुजरात जायंट्स, तमिल थलाइवस, और तेलुगु टाइटन्स जैसी कई फ्रैंचाइज़ियों का हिस्सा रहे हैं। अब तक 139 मैचों में 1318 रेड पॉइंट्स के साथ, पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के तीसरे सबसे बड़े रेडर हैं।

नवीन कुमार

‘नवीन एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर दाबंग दिल्ली केसी के स्टार रेडर नवीन कुमार प्रो कबड्डी लीग में इतिहास में सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने सीज़न 10 में बंगाल वारियर्स के खिलाफ मैच में किया था। नवीन ने यह उपलब्धि मात्र 90 मैचों में हासिल की है। नवीन को पीकेएल के सीज़न 7 और 8 में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का भी पुरस्कार मिल चुका है। वे पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स क्लब में शामिल होने वाले छठे खिलाड़ी हैं। 2018 में ओकेएल डेब्यू करने के बाद से, नवीन ने अब तक 107 मैचों में कुल 1102 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

अर्जुन देशवाल –

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान और स्टार रेडर अर्जुन देशवाल प्रो कबड्डी लीग में सबसे तेज़ 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सीज़न 11 में यूपी योद्धा के खिलाफ हासिल की थी। देशवाल ने यह मील का पत्थर केवल 97 मैचों में पूरा किया, जो नवीन कुमार के बाद सबसे तेज़ रिकॉर्ड है। देशवाल ने सीज़न 6 में यू मुंबई के लिए अपना पीकेएल डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने कुल 114 मैचों में 1174 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

सचिन तंवर –

तमिल थलाइव्स के प्रमुख रेडर सचिन तंवर प्रो कबड्डी लीग में 1000 रेड पॉइंट्स क्लब में शामिल होने वाले आखिरी खिलाड़ी हैं। सचिन ने सीज़न 11 में तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हाइसल की है। सचिन ने सीज़न 5 में गुजरात जायंट्स के लिए अपना डेब्यू किया था। अब तक 145 मैचों में उन्होंने कुल 1034 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं और वर्तमान में वह प्रो कबड्डी लीग के सातवें सबसे अधिक रेड पॉइंट्स रखने वाले खिलाड़ी हैं।

Source link
#PKL #पर #कबडड #क #इतहस #म #सरफ #इन #आठ #दगगज #न #हसल #कए #ह #रड #पइटस #तसर #नम #चकन #वल

Post Comment