×
India Pakistan Attack: क्या चीन ने छोड़ दिया पाकिस्तान का साथ, अब बोला- हम आतंकवाद के खिलाफ

India Pakistan Attack: क्या चीन ने छोड़ दिया पाकिस्तान का साथ, अब बोला- हम आतंकवाद के खिलाफ

China Against Terrorism: चीन ने आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान के साथ उसके रिश्तों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवाद की निंदा की और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की सलाह दी। चीन ने दोनों देशों से शांति और स्थिरता बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह किया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 09 May 2025 02:20:55 PM (IST)

Updated Date: Fri, 09 May 2025 02:27:23 PM (IST)

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जिया।

HighLights

  1. आतंकवाद के खिलाफ चीन का बयान, पाकिस्तान के लिए मुश्किलें।
  2. भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की चिंता, शांति की अपील।
  3. चीन का रुख बदलने से पाकिस्तान के लिए बनी नई चुनौतियां।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत द्वारा पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब चीन ने भी पाकिस्तान से किनारा कर लिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जिया ने इस आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की है। गौरतलब है कि चीन से खरीदे गए एयर डिफेंस सिस्टम भी पाकिस्तान के कुछ काम नहीं आए, ऐसे में आतंकवाद को लेकर चीन के इस बयान से पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उनकी ओर से दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता लाने के साथ यूएन चार्टर सहित अंतराष्ट्रीय कानून का पालने कर विवाद से बचने की सलाह दी गई है। चीन का कहना है कि विवाद से आगे स्थिति और खराब हो सकती है।

naidunia_image

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शांति की बात दोहरात हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान हमेशा से एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे। ये दोनों ही देश चीन के भी पड़ोसी है। ऐसे में इनके बीच बनी स्थिति से चीन चिंतित है।

चीन की हो रही किरकिरी

पाकिस्तान ने चीन से ही एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे थे। भारत ने जब पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया तो ये डिफेंस सिस्टम भारतीय मिसाइलों और ड्रोन को पकड़ ही नहीं पाए। इतना ही नहीं जिस एयर डिफेंस सिस्टम को हवाई हमला रोकने के लिए लाहौर में लगाया गया था, उसी पर हवाई हमला हो गया।

उधर पाकिस्तान ने चीनी डिफेंस सिस्टम का उपयोग कर जब भारत के शहरों को निशाना बनाया तो भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही मार गिराया।

Source link
#India #Pakistan #Attack #कय #चन #न #छड #दय #पकसतन #क #सथ #अब #बल #हम #आतकवद #क #खलफ

Previous post

सालुंखे के प्रदर्शन से तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में भारतीय उम्मीदें बढ़ी

Next post

ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को मारी टक्कर: टूटा पैर, एयरपोर्ट के बाहर हंगामे की बनी स्थिति, साथियों ने पहुंचाया अस्पताल – Bhopal News

Post Comment