सोनम शुरुआत में सवालों को टालती रही।वह खुद को पीड़ित और असहाय बताने की कोशिश कर रही थी।लेकिन जैसे ही कैमरा राज की तरफ कैमरा घुमाया सोनम देखती रह गई।उसे बताया कि राज और विशाल ने सब बता दिया है।सोनम फोन पर ही टूट गई और उसने राजा की हत्या में शामिल होना स्वीकार लिया।इसके बाद शिलांग पुलिस का एक दल गाजीपुर रवाना किया गया।
By Mukesh Mangal
Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 09:36:37 PM (IST)
Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 09:47:19 PM (IST)
HighLights
- ढाबे पर गुमसुम बैठी सोनम गाजीपुर पुलिस को गुमराह कर रही थी।
- हाईप्रोफाइल केस पर खुद मेघालय की डीजीपी आई नोंग्रांग नजर रखें थी।
- वह मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा को जानकारी दे चुकी थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। दो राज्यों को हैरान करने वाली घटना से रहस्यम ढंग से पर्दा हटा है।शिलांग पुलिस ने आरोपितों के घरों तक पहुंच गई और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। आरोपितों से थाने और कार्यालय में नहीं बल्कि डीसीपी के बंगले में पूछताछ हुई। इसी बीच सोनम गाजीपुर के ढाबे पर पहुंच गई। जैसे ही उसका राज से वीडियो काल पर सामना करवाया राजा की हत्या कबूल कर ली।

राजा की हत्या की सुईं सोनम की ओर घूमने के बाद ईस्ट खासी हिल्स(शिलांग) पुलिस रविवार रात इंदौर पहुंच चुकी थी। हाईप्रोफाइल केस पर खुद मेघालय की डीजीपी आई नोंग्रांग नजर रखें थी। वह मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा को जानकारी दे चुकी थी। रविवार रात करीब डेढ़ बजे राज कुशवाह को लक्ष्मणपुरा(नंदबाग) और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर(नंदबाग) को हिरासत में लेते ही पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को जानकारी दी और दोनों को अपराध शाखा के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के बंगले में रखा गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(कानून)अमितसिंह देर रात बाइक से डीसीपी के बंगले पहुंचे और आरोपितों से पूछताछ की।


सीजेएम के बंगले में हुई पेशी,सात दिन का रिमांड मिला
राजा हत्याकांड से पर्दा उठने से दिनभर गहमागहमी बनी रही। एडिशनल पुलिस आयुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा शिलांग पुलिस ने आरोपितों को कस्टडी में ले लिया है। अपराध शाखा की टीम सर्चिंग,जब्ती में मदद कर रही है। दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में आरोपितों का मेडिकल करवाया गया। शाम को सीजेएम के बंगले में पेशी करवाई और सात दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया।। रात में रवाना होने के पहले शिलांग पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी लेकर खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।
सगाई के बाद भी बात करने से बचती थी सोनम
राजा की मां उमा ने बयान में कहा कि सोनम की बातों से कभी शक नहीं हुआ। उसने भी शादी से इनकार नहीं किया। उमा ने कहा कि सोनम राजा से बात करने से बचने लगी थी। यह बात खुद राजा ने बताई थी। उसने कहा था कि सोनम को शादी रुचि नहीं है। उसकी भाभी के समझाने पर वह राजा से बात करने लगी थी। पुलिस के मुताबिक काॅल डिटेल में राजा से ज्यादा राज के नंबर मिले हैं। उससे घंटों तक बात करती थी।
राजा की अंतिम यात्रा में भी पहुंचा राज
राजा की हत्या के बाद राज घटनाक्रम पर नजर रखें था। देवीसिंह के पड़ौसी लक्ष्मण ठाकुर ने बताया राज घर भी आता था। राजा का शव इंदौर पहुंचने पर राज उनके घर भी गया था। राज पहले सोनम के पास ही रहता था। राज अंतिम यात्रा के दौरान परिवार के बयानों पर नजरें रख रहा था। सोनम के पिता देवीसिंह को सहारा देते हुए भी देखा गया था।
Source link
#Sonam #Raghuvanshi #video #call #वडय #कल #पर #परम #क #दखकर #टट #सनम #बलरज #क #मन #ह #मरवय



Post Comment