MP Cabinet Decision: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हर मंगलवार को कैबिनेट बैठक होती है। इस बार की बैठक में सरकारी शिक्षकों के साथ ही किसानों और कामकाजी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 02:04:36 PM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 02:04:36 PM (IST)
HighLights
- मंडियों में तुअर दाल पर अब नहीं लगेगा टैक्स
- 100 रुपए पर 1 रुपया मंडी टैक्स लगता था
- मुख्यमंत्री सुदूर सड़क संपर्क योजना को मंजूरी
नईदुनिया, भोपाल (MP Cabinet Decision)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है।
बैठक के दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादला अवधि 10 जून को समाप्त हो रही थी, जिसे 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हुए विलंब के चलते कैबिनेट बैठक में यह आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
तुअर दाल किसानों को भी सौगात
- प्रदेश के तुअर दाल किसानों को बड़ी राहत देते हुए तुअर को मंडी शुल्क से छूट देने का निर्णय लिया गया। अभी 100 रुपए पर 1 रुपए मंडी शुल्क लगता था।
Source link
#Cabinet #Decision #एमप #म #जन #तक #बढई #गई #तबदल #अवध #महन #कबनट #क #फसल #तअर #क #मड #शलक #स #छट



Post Comment