×
इंदौर सराफा बाजार: सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, चेक करें 10 जून के दाम

इंदौर सराफा बाजार: सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, चेक करें 10 जून के दाम

कामेक्स पर सोना वायदा बढ़कर 3334 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 3336 डालर और नीचे में 3301 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 36.76 डालर तक जाने के बाद 36.82 डॉलर और नीचे में 33.01 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 06:10:40 PM (IST)

Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 06:20:23 PM (IST)

इंदौर सराफा बाजार के ताजा दाम।

HighLights

  1. डालर कमजोर होने से सोने-चांदी की कीमतों में सुधार।
  2. बाजार फेडरल रिजर्व से कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।
  3. सोने की कीमतों में और वृद्धि को सीमित कर सकता है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका के लासएंजिल्स, कैलिफोर्निया में बढ़ती हिंसा के चलते डालर में कमजोरी देखी जा रही है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में दोनों मूल्यवान धातुओं में निवेशकों की मांग बढ़ रही है। इससे सोना और चांदी वायदा में सुधार रहा। मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 16 डालर उछलकर 3334 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 50 सेंट बढ़कर 36.76 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

naidunia_image

  • इसके चलते इंदौर में भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार रहा।
  • इंदौर में सोना केडबरी बढ़कर 97000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 200 रुपये बढ़कर 102200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
  • हालांकि बाजार में ग्राहकी बेहद कमजोर है।
  • उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा ने ब्याज दर की उम्मीदों में बदलाव प्रेरित किया है।
  • बाजार अब इस साल फेडरल रिजर्व से केवल एक दर कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।
  • संभवतः अक्टूबर में जो सोने की कीमतों में और वृद्धि को सीमित कर सकता है।
  • इंदौर के बंद भाव

    सोना केडबरी रवा नकद में 97000 सोना (आरटीजीएस) 98800 सोना 22 कैरेट 90400 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। सोमवार को सोना 96900 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 102200, चांदी आरटीजीएस 105600 चांदी टंच 102500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1130 रुपये प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 102000 रुपये पर बंद हुई थी।

    Source link
    #इदर #सरफ #बजर #सन #और #चद #क #कमत #म #आय #उछल #चक #कर #जन #क #दम

    Post Comment