×
लवलीना बोरगोहेन शुरू करेगी मुक्केबाजी एकेडमी, युवाओं को देंगी ट्रेनिंग

लवलीना बोरगोहेन शुरू करेगी मुक्केबाजी एकेडमी, युवाओं को देंगी ट्रेनिंग

Last Updated:

टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) की एकेडमी का उद्घाटन मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे.

लवलीना बोरगोहेन शुरू करेगी मुक्केबाजी एकेडमी.

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) की अकादमी का उद्घाटन मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे. लवलीना भारत के ओलंपिक में मेडल जीत चुकी है. वह इस एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की कोशिश करेगी.

लवलीना ने कहा, ‘‘यह अकादमी सिर्फ प्रशिक्षण सुविधा से कहीं बढ़कर है. यह एक सपना है जो मैंने खुद और असम के उन अनगिनत युवा लड़कों और लड़कियों के लिए देखा है जो रिंग में उतरना चाहते हैं. लवलीना मुक्केबाजी अकादमी’ के साथ मैं ऐसा माहौल बनाना चाहती हूं जहां महत्वाकांक्षी खिलाड़ी न केवल मुक्केबाजी की कला सीखें बल्कि सफल होने के लिए जरूरी जज्बा, अनुशासन और मजबूत आत्मविश्वास भी हासिल करें.’’

जब अर्शदीप के सामने ढेर हो गई थी मुंबई इंडियस, पंजाब के किंग ने याद किया डेब्यू मैच

यह अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की लवलीना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है.

टोक्यो ओलंपिक 2020 मे बरगोहेन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. बाॅक्सर विजेन्द्र कुमार (2008) व एम सी मैरिकाॅम (2012) के बाद बाक्सिंग मे भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय व दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है. टोक्यो ओलंपिक मे भारत के लिए यह तीसरा मेडल है.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homesports

लवलीना बोरगोहेन शुरू करेगी मुक्केबाजी एकेडमी, युवाओं को देंगी ट्रेनिंग

Source link
#लवलन #बरगहन #शर #करग #मककबज #एकडम #यवओ #क #दग #टरनग

Post Comment