मृतका रिंकी विश्वकर्मा(35) की फाइल फोटो।
छतरपुर के हीरापुर तिराहे पर गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को बड़ा मल्हारा अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक घंटे बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
.
मृतका रिंकी विश्वकर्मा(35), अमरमऊ गांव (शाहगढ़, सागर) की रहने वाली थीं। वो दमोह स्थित अपने मायके जा रही थीं। हीरापुर बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद वो सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप पति युगल विश्वकर्मा ने बड़ा मल्हारा अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न दवा दी गई, न इंजेक्शन। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
Source link
#छतरपर #म #अजञत #वहन #न #महल #क #मर #टककर #मत #सगर #स #दमह #मयक #ज #रह #थ #पत #बल #डकटर #न #इलज #ह #नह #कय #Chhatarpur #News



Post Comment