क्रिस गेल और साहिल का रिकॉर्ड ध्वस्त
बता दें कि टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने अपनी एक पारी में 18-18 छक्के जड़े थे। वहीं, अब फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं, वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले प्लेयर भी बन गए।
निकोलस पूरन का रिकॉर्ड भी टूटा
क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में एक पारी में 18 सबसे ज्यादा छक्के बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2017 के दौरान रंगपुर राइडर्स के लिए जड़े थे। इसके बाद पिछले साल ही 2024 में एस्तोनिया के साहिल चौहान ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वहीं, एलन ने एमएलसी में सबसे तेज शतक के मामले में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 40 गेंदों पर शतक जड़ा था।
श्रेयस अय्यर को महज 10 दिन में दूसरा झटका, आईपीएल 2025 के बाद अब ये खिताब भी हारे
एमएलसी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
फिन एलन की धमाकेदार पारी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 269 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। ये स्कोर एमएलसी के इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
Source link
#फन #एलन #न #वशव #करकट #म #रच #इतहस #छकक #क #सथ #रन #ठककर #मचई #तबह #लगई #रकरड #क #झड



Post Comment