मिचेल स्टार्क
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में 207 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ था तो उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन था, इसके बाद तीसरे दिन के खेल में मिचेल स्टार्क ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 58 रनों की नाबाद इनिंग खेलते हुए टीम को इस मुकाबले में एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। स्टार्क ने अपनी इस पारी के दम पर एक स्पेशल क्लब में भी जगह बनाई।
टेस्ट में पांचवीं बार स्टार्क ने 9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 100 प्लस गेंदें खेली
मिचेल स्टार्क गेंद और बल्ले से दोनों से टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निचले क्रम में महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए नजर आए हैं। स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में भी ऐसा ही कुछ फिर से किया जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने 9 विकेट 148 के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से स्टार्क ने हेजलवुड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए जहां 59 रनों की साझेदारी की तो वहीं इसके अलावा उन्होंने 136 गेंदों का सामना करने के साथ 58 रनों की नाबाद पारी भी खेली जिसमें पांच चौके भी शामिल थे। स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में पांचवीं बार 9 या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी पारी में 100 प्लस गेंदों का सामना किया है, जिसमें अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जेसन गिलेस्पी और चमिंडा वास हैं जिन्होंने 6-6 बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा किया है।
नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 100 प्लस गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी
- जेसन गिलेस्पी – 6 बार
- चमिंडा वास – 6 बार
- मिचेल स्टार्क – 5 बार
- डेनियल विटोरी – 5 बार
- किरन मोरे – 4 बार
हेजलवुड और स्टार्क की साझेदारी ने बनाई इस लिस्ट में जगह
जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बीच हुई 59 रनों की साझेदारी किसी मेहमान टीम की तरफ से लॉर्ड्स के मैदान पर हुई 10वें विकेट के लिए अब तक की पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर साल 1884 में हैरी ब्योले और टुप स्कॉट के बीच हुई 10वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी है जो इंग्लैंड के खिलाफ मैच में आई थी।
ये भी पढ़ें
मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर, सबसे तेज शतक भी लगा; रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को इस पूल में मिली जगह, हो गया बड़ा ऐलान
Latest Cricket News
Source link
#WTC #Final #मचल #सटरक #न #फफट #जडकर #बनई #सपशल #कलब #म #जगह #पचव #बर #कय #टसट #म #य #करनम



Post Comment