ईरान के साथ बढ़ते तनाव के कारण इजरायल ने विश्वभर में स्थित अपने दूतावासों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से यहूदी प्रतीकों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न करने और कांसुलर सेवाओं के लिए लोकल सिक्योरिटी सर्विस से सम्पर्क करने का आग्रह किया गया है।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 06:56:22 PM (IST)
Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 06:56:22 PM (IST)

HighLights
- इजरायल ने किया बड़ा एलान
- दुनियाभर में बंद किए दूतावास
- अपने नागरिकों को किया अलर्ट
एजेंसी, तेहरान (Israel Iran Conflict)। इजरायल और ईरान में बीच छिड़ी जंग में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इजरायल ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को बंद करने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही इजरायल ने अपने नागरिकों को अलर्ट पर रहने का आग्रह भी किया है और साथ ही पब्लिक प्लेस में यहूदी या इजरायली प्रतीकों का प्रदर्शन न करने की हिदायत दी है। दरअसल, इजरायल ने ईरान पर जबरदस्त हमला कर दिया है, जिसमें ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर और वैज्ञानिक मारे गए हैं।
इजरायल ने जारी किया बयान
इजरायल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजरायल कांसुलर सेवाएं नहीं देगा। उसने अपने नागरिकों को सलाह दी गई है किसी आपातकालीन स्थिति में लोकल सिक्योरिटी सर्विस के साथ सहयोग करें। वहीं, दूतावास कब तक बंद रखे जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जर्मनी में बढ़ाया गया अलर्ट
इसके अलावा न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बर्लिन स्थित दूतावास में एक अधिकारी से बात करते हुए जानकारी दी। उसने बताया कि हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर दुनियाभर में इजरायली मिशन बंदन रहेंगे। हालांकि उसने इससे अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। इजरायल के इस फैसले को देखते हुए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यहूदी और इजरायली स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टॉकहोम के ग्रेट सिनेगॉग के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बिल्डिंग्स के बाहर पुलिस वैन तैनात कर दी गई हैं।
इजरायल ने परमाणु ठिकानों को बनाया था निशाना
बता दें कि इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार सुबह हमला किया। इजरायल का दावा है कि ये हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए न्यूक्लियर ठिकानों पर किया गया। इस हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। वहीं दूसरी ओर ईरान ने इजरायल से बदला लेने का मन बना लिया है। इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए ड्रोन से हमला किया। हालांकि इजरायली सेना का दावा है कि एक भी ड्रोन इजरायल की सीमा में नहीं घुस पाया और सभी को पहले ही मार गिराया गया।
Source link
#IsraelIran #Attack #अलरट #मड #पर #इजरयल #दनयभर #म #बद #कए #अपन #दतवस…नगरक #क #कय #सतरक
Post Comment