×

Ahmedabad Plane Crash: क्या लैंडिंग गियर की जगह खींचे विंग फ्लैप्स! इस चूक से क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान? | Ahmedabad Plane Crash: Potential mistake that possibly caused Air India plane crash

क्या लैंडिंग गियर की जगह खींचे विंग फ्लैप्स?

कमर्शियल एयरलाइन पायलट और यूट्यूबर कैप्टन स्टीव ने अहमदाबाद विमान हादसे पर अपनी राय दी है। स्टीव का मानना है कि एयर इंडिया का जो विमान क्रैश हुआ, उसमें इस बात की संभावना है कि विमान के सह-पायलट ने लैंडिंग गियर की बजाय विमान के विंग फ्लैप्स को खींच लिया, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्टीव अक्सर ही विमान दुर्घटनाओं का विश्लेषण करता है और उसका मानना है कि लैंडिंग गियर की जगह विंग फ्लैप्स को खींचना, हादसे की वजह हो सकती है।

स्टीव का मानना है कि जब सह-पायलट को लैंडिंग गियर वापस खींचने के लिए कहा गया था, तो कॉकपिट में एक गलती हो गई और इसी वजह से प्लेन क्रैश हो गया। स्टीव ने कहा कि जब पायलट ने ‘गियर अप’ कहा होगा, तो शायद सह-पायलट ने लैंडिंग गियर के बजाय विंग फ्लैप्स को ऊपर उठा दिया होगा, जिस वजह से विमान की उड़ान बंद हो गई।

स्टीव ने बताया कि विंग फ्लैप्स ऊपर उठने से उड़ान की गति और ऊंचाई में तेज़ी से कमी आती है और फिर उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह है विंग फ्लैप्स को खींचना, जो विमान को ऊपर उठाने में मदद करते हैं, पर इन्हें खींचने की वजह से विमान ऊपर नहीं उठ पाया।

air india plane crash
Ahmedabad Plane Crash (Photo – ANI)

यह भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में पिछले साल ही इस महिला ने कर दी थी भविष्यवाणी..

Source link
#Ahmedabad #Plane #Crash #कय #लडग #गयर #क #जगह #खच #वग #फलपस #इस #चक #स #करश #हआ #एयर #इडय #क #वमन #Ahmedabad #Plane #Crash #Potential #mistake #possibly #caused #Air #India #plane #crash

Post Comment