दीपिका डीमर ने थाईलैंड में चल रही एशियाई वाटर स्पोर्ट चैंपियनशिप में 13 जून को आयोजित केनोइंग सी-2 महिला 200 मीटर में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि दीपिका वाटर स्पोर्ट में प्रवेश करने के एक साल के भीतर ही 4 नेशनल मेडल प्राप्त कर चुकी है।
By Akhilesh Gupta
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 10:58:35 PM (IST)
Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 10:58:35 PM (IST)
HighLights
- दीपिका ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता ब्रांज मेडल
- थाईलैंड में चल रही प्रतियोगिता में बढ़ाया देश का मान
- बड़ी बहन कावेरी ने भी किया है जिले का नाम रोशन
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर: मंजिल तक पहुंचाने का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता। सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए व्यक्ति को कई कठिन पड़ावों से गुजरना पड़ता है और हर मोड़ पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यही वह संघर्ष है, जो एक सामान्य व्यक्ति को असाधारण बना देता है। ऐसी ही प्रेरणादायक उपलब्धियों से हमारे जिले की बेटियां अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और अपने जिले और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही है।
सीहोर की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
सीहोर जिले की भैरुंदा तहसील के मंडी गांव की 15 साल की दीपिका ऐसी ही एक बेटी है, जिसने अपने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। दीपिका डीमर ने थाईलैंड में चल रही एशियाई वाटर स्पोर्ट चैंपियनशिप में 13 जून को आयोजित केनोइंग सी-2 महिला 200 मीटर में ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि दीपिका वाटर स्पोर्ट में प्रवेश करने के एक साल के भीतर ही 4 नेशनल मेडल प्राप्त कर चुकी है। जबकि कयाकिंग, केनोइंग में नए खिलाड़ी को एक साल सीखने और बैलेंस बनाने में ही लग जाता है। यह दीपिका की खास उपलब्धि है।
बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी दीपिका
दीपिका ने गत वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडी, तहसील भैरुंदा से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में 11वीं की पढ़ाई भोपाल में कर रही है। दीपिका कयाकिंग, कैनोइंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कावेरी की छोटी बहन है। कावेरी ने बताया कि बचपन से ही दीपिका में कुछ करने और आगे बढ़ने का जज्बा दिख रहा था, उसकी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए मैंने उसे वाटर स्पोर्ट्स ज्वाइन करने के लिए कहा और अब वह सफलता की सीढ़ियों पर कदम दर कदम आगे बढ़ रही है। इसके लिए भोपाल भेजकर 11वीं में दाखिला करवाया ताकि पढ़ाई के साथ खेल जारी रह सके।
उल्लेखनीय है कि दीपिका की बड़ी बहन कावेरी ने कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद 50 से अधिक राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है और वर्तमान में कावेरी नेवी में ऑफिसर है।
Source link
#सहर #क #बट #न #बढय #दश #और #परदश #क #मन #एशयई #चपयनशप #म #दपक #न #जत #बरज #मडल



Post Comment