×
सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, मलेशिया ने हराया

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, मलेशिया ने हराया

Last Updated:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया.

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी.

नई दिल्ली. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर मेंस डबल के सेमीफाइनल में शनिवार को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया. विश्व की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी पहले गेम की बढ़त को भुनाने में नाकाम रही और 64 मिनट तक चले मुकाबले को 21-19, 10-21, 18-21 से गंवा बैठी.

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जबरदस्त धैर्य और जज्बे का प्रदर्शन कर सात मैच प्वाइंट बचाए लेकिन यह उन्हें हार से बचाने के लिए काफी नहीं था. सात्विक और चिराग की जोड़ी चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रही जिससे यह जोड़ी विश्व रैंकिंग में 27वें पायदान पर खिसक गयी. पेरिस ओलंपिक में इस भारतीय जोड़ी के सफर पर क्वार्टर फाइनल में विराम लगाने वाली मलेशियाई जोड़ी ने एक बार फिर शुरुआत गेम गंवाने के बाद मजबूत वापसी की.

भारतीय जोड़ी के लिए यह इस साल तीसरा सेमीफाइनल था. यह जोड़ी इससे पहले इंडिया ओपन और मलेशिया ओपन में अंतिम चार में पहुंची थी. यह मुकाबला शुरुआत से काफी करीबी था जहां दोनों जोड़ियों हर अंक के लिए पूरा जोर लगा रही थी. स्कोर एक समय 6-6 की बराबरी पर थी. भारतीय जोड़ी के दमदार स्मैश का आरोन चिया अच्छा बचाव कर रहे थे. चिराक के दमदार स्मैश से भारत ने एक बार फिर से स्कोर को 8-8 से बराबर किया जबकि सात्विक के शानदार रिटर्न से इस जोड़ी ने 11-8 की बढ़त कायम की.

भारतीय जोड़ी ने इस बढ़त को बरकरार रखते हुए स्कोर को 15-12 किया लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने वापसी करते हुए इसे 18-18 कर दिया. सोह शटल को पीछे की लाइन से दूर मारने के बाद दूसरे प्रयास में नेट पर खेल गये जिससे भारत ने दो गेम प्वाइंट हासिल कर लिया. मलेशिया की जोड़ी एक प्वाइंट का बचाव करने में सफल रही जबकि आरोन के चूकने से भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया. मलेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में दमदार खेल से 5-0 की बढ़त कायम की. सात्विक और चिराग इसके बाद 32 शॉट वाली रैली को जीतने में सफल रहे लेकिन आरोन और सोह ने दबदबा कायम रखते हुए 14-7 की बढ़त बना ली.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homesports

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, मलेशिया ने हराया

Source link
#सतवकचरग #क #जड #समफइनल #म #हर #मलशय #न #हरय

Previous post

ये हैं 30 हजार में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, Motorola Edge 60 से लेकर Phone 3a और Realme P3 Ultra 5G शामिल

Next post

पहलगाम आतंकी हमले पर चुप्पी पर बोले आमिर खान: कहा- दिल को दर्द पहुंचा, मैं डिप्रेशन में था, कई दिनों तक घर से नहीं निकला

Post Comment