नई दिल्ली: भारत ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के वार्षिक कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक म्यूनिख विश्व कप में अपने प्रदर्शन में सुधार कर दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के महासचिव के. सुल्तान सिंह ने कहा, ‘हमारे निशानेबाजों ने एक बार फिर से म्यूनिख विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इस आयोजन से पहले कहा जा रहा था कि भारत के लिए यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण होगा. इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे थे जबकि हमारे कुछ सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज इसमें नहीं खेल रहे थे. हमारे निशानेबाजों ने हालांकि यह साबित कर दिया कि भारतीय निशानेबाजी में विकल्प पहले से कहीं अधिक है.’
आर्या बोसरे और अर्जुन बबूता की मिश्रित जोड़ी ने ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी चीन की एस जीएल आई और वांग जी फी की जोड़ी को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हराकर बड़ा उलटफेर किया.
वलारिवान ने कांस्य पदक जीतने से पहले 635.9 के स्कोर के साथ नया क्वालीफिकेशन राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया, जबकि सुरुचि ने महिला एयर पिस्टल में मनु भाकर के 588 के क्वालीफिकेशन राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की.
व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट समूह सहित कुल 11 देशों ने म्यूनिख में पदक जीते. आईएसएसएफ का वर्ष का चौथा शॉटगन विश्व कप चरण अगले महीने इटली के लोनाटो डेल गार्डा में आयोजित होगा, जबकि चौथा और अंतिम राइफल/पिस्टल विश्व कप सितम्बर में चीन के निंग्बो में होगा.
Source link
#मयनख #वशव #कप #भरत #न #जत #सवरण #कसय #तसर #सथन #पर #रह



Post Comment