×
भारतीय गेंदबाजों को इस इंग्लिश बल्लेबाज का ढूंढना होगा तोड़, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक रहे हैं इसके आंकड़े

भारतीय गेंदबाजों को इस इंग्लिश बल्लेबाज का ढूंढना होगा तोड़, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक रहे हैं इसके आंकड़े

भारत के खिलाफ जो रूट का रिकॉर्ड

वहीं, भारत के खिलाफ रूट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब 30 टेस्‍ट खेले है। जिनकी 55 पारियों में उन्‍होंने 58.08 के शानदार औसत से 2846 रन बनाए हैं। वह 154 रन बनाते ही भारत के खिलाफ अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे। टीम इंडिया के खिलाफ अब तक उनके बल्‍ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं।

भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा शतक

गौर करने वाली बात ये है कि भारत-इंग्‍लैंड के बीच अब तक खेले गए टेस्‍ट में रूट के नाम सबसे ज्‍यादा 10 शतक हैं। इस मामले में दोनों देशों के दिग्‍गज राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और एलेस्‍टर कुक जैसे बल्‍लेबाज भी काफी पीछे हैं, जिनके नाम सिर्फ 7-7 शतक हैं।  

पिछले चक्र में ही बने थे 13 हजारी

जो रूट ने अपने टेस्‍ट करियर में अभी तक 153 टेस्‍ट खेलें हैं, जिनकी 279 पारियों में 50.80 के औसत से कुल 13006 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 36 शतक और 65 अर्धशतक आए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 262 रन का है।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्‍ट से पहले बदल गई टीम इंडिया, BCCI ने इस खिलाड़ी की कराई सरप्राइज एंट्री

इंग्‍लैंड की जीत में खेली अहम पारियां

इंग्‍लैंड की 70 मैचों में जीत में रूट ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। इन 70 मैचों की 120 पारियों में रूट ने 64.21 के औसत से 6999 रन बनाए हैं। इन जीत में उनके बल्‍ले से 25 शतक और 28 शतक निकले हैं।

सबसे ज़्यादा टेस्ट रन

सचिन तेंदुलकर – 15,921 रन रिकी पोंटिंग – 13,378 रन जैक्स कैलिस – 13,289 रन राहुल द्रविड़ – 13,288 रन जो रूट – 13,006* रन

टेस्ट में सबसे तेज़ 13,000 रन (मैच)

जो रूट (इंग्लैंड) – 153

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 159

राहुल द्रविड़ (भारत) – 160 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 162 सचिन तेंदुलकर (भारत) – 163

टेस्ट में सबसे तेज़ 13,000 रन (पारी)

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 266 जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 269

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 275 राहुल द्रविड़ (भारत) – 277 जो रूट (इंग्लैंड) – 279 

Source link
#भरतय #गदबज #क #इस #इगलश #बललबज #क #ढढन #हग #तड #भरत #क #खलफ #सबस #खतरनक #रह #ह #इसक #आकड

Post Comment