Last Updated:
दुनिया भर की महिलाओं को स्टॉकिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसा सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि बड़े सेलीब्रिटी के साथ भी होता हैं. आज हम 5 महिला टेनिस प्लेयर्स की बात करेंगे जो इसका शिकार हो चुकी हैं.
खेल जगत में कई बार महिला प्लेयर्स स्टॉक का ज्यादा शिकार बनती हैं. कुछ फैंस इतने पागल हो जाते हैं कि वह किसी की हत्या पर उतारू हो जाते हैं तो कोई सगाई तोड़ने की धमकी तक दे देता है ऐसा टेनिस की खिलाड़ियों के साथ हो चुका है. आइए जानते हैं उन 5 महिला टेनिस प्लेयर्स के बारे में जो स्टॉक का शिकार हो चुकी हैं.

हाल में हुई घटना में टेनिस खिलाड़ी ऐमा राडुकानू का पीछा करने के आरोपी ने विंबलडन के टिकट हासिल करने की कोशिश की, लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब की सुरक्षा प्रणाली ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. बता दें कि ऐमा राडुकानू ब्रिटेन के लिए खेलती हैं.

ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को बताया कि टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू का पीछा करने के आरोपी व्यक्ति ने विंबलडन के टिकट हासिल करने की कोशिश की थी. इस युवक ने सिंगापुर, अबू धाबी, दोहा और दुबई में टूर्नामेंट में भी राडुकानू का पीछा किया था.

30 अप्रैल, 1993 को टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेस को जर्मनी के हैम्बर्ग में एक मैच के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया था. हमलावर का नाम गुंटर पारचे था. जो एक अन्य टेनिस प्लेयर स्टेफी ग्राफ का फैन था. पारचे ने बाद में स्वीकार किया कि उसने सेलेस को चाकू इसलिए मारा था ताकि स्टेफी ग्राफ को महिला टेनिस में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने में मदद मिल सके. इस घटना के बाद सेलेस को दो महीने का ब्रेक लेना पड़ा और वह दो साल तक कोर्ट से दूर रही.

2009 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को स्टॉक करने के कारण दो इंजीनियरिंग छात्रों को गिरफ्तार किया गया उनपर सानिया का पीछा करने का आरोप लगाया गया. पुलिस का कहना था कि एक व्यक्ति ने उसकी सगाई से एक दिन पहले उससे शादी करने की कोशिश की. दूसरे व्यक्ति ने सगाई न टूटने पर आत्महत्या करने की धमकी दी.

साल 2011 में सेरेना विलियम्स को भी स्टॉक का सामना करना पड़ा था. पाम बीच गार्डन्स पुलिस ने बताया था कि 40 साल के पैटेनेमा ओउएड्रागो ने रात को विलियम्स के घर में घुसने की कोशिश की थी.पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद पैटेनेमा ने कहा था कि वह ऐसा इसलिए कर रहा था वह वह उससे प्यार करता है.

मार्च 2025 में टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी इगा स्वियाटेक को मियामी ओपन में परेशानी का सामना करना पड़ा था. दरअसल, एक युवक ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कहा था कि अरे इगा, अपनी मां को बुलाओ. इगा, तुम अपनी माँ के साथ कब सुलह करोगी?” इस व्यक्ति ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भी किए थे. इस घटना के बाद इगा की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
Source link
#कई #हसन #पर #फद #कई #करन #लग #पछ #इन #टनस #पलयरस #क #सथ #हई #छडखन



Post Comment