बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। इस टेस्ट सीरीज पर सभी की नजरें हैं, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के बगैर भारतीय टीम खेलेगी। तीनों प्लेयर्स के टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में कैसा खेल दिखाती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी टेस्ट सीरीज का आगाज होने से एक दिन पहले ये साफ कर दिया कि उनकी टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन के ना होने के बावजूद भारतीय टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी।
हमारे लिए ये सीरीज आसान नहीं रहेगी
लीड्स टेस्ट मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि विराट कोहली नहीं है, रोहित नहीं है और अश्विन नहीं है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि भारत के खिलाफ यह सीरीज हमारे लिए पहले से आसान होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, हमने आईपीएल में काफी समय बिताया है और हमें पता है कि वहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ये तीनों बहुत बड़े नाम हैं जिन्होंने अपने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इनके नहीं होने से चुनौती आसान नहीं होगी।
बुमराह का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा
टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। वहीं बेन स्टोक्स ने अपने बयान में बुमराह का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि बुमराह उनके बॉलिंग अटैक की कमान संभालेंगे और वह एक शानदार गेंदबाज हैं लेकिन टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और मैच जीतने के लिये टीम को अच्छा खेलना होता है। हमें पता है कि बुमराह शानदार गेंदबाज है और उनका रिकॉर्ड देखकर आपको ये पता भी चल जाता है, हां उन्हें खेलना जरूर हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है लेकिन हम सिर्फ एक गेंदबाज पर फोकस नहीं करेंगे, क्योंकि टीम इंडिया के पास बुमराह के अलावा दूसरे गेंदबाज भी काफी प्रतिभाशाली हैं।
ये भी पढ़ें
एमएस धोनी के इन दो रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, इस विस्फोटक बल्लेबाज ने साधा निशाना
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल, बारिश क्या डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट
Latest Cricket News
Source link
#IND #ENG #रहतकहल #क #न #हन #स #कय #कमजर #ह #टम #इडय #बन #सटकस #क #जवब #न #सभ #क #दय #चक



Post Comment