Iran Israel War Day-8 LIVE: इजरायल और ईरान, एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। फर्क यह है कि इजरायल परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बमबारी कर रहा है, जबकि ईरान नागरिकों को भी निशाना बना रहा है। इजरायल का आरोप है कि ईरान ने क्लस्टर हथियारों से लैस मिसाइलों का उपयोग किया है, जो इस युद्ध में पहली बार है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 07:40:52 AM (IST)
Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 07:41:05 AM (IST)

HighLights
- ईरान डील करता है तो ही थमेगा युद्ध
- अमेरिका में भी जंग में कूद सकता है
- मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंचा
एजेंसी, वाशिंगटन (Iran Israel War Day 8 LIVE)। ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग का शुक्रवार को आठवां दिन है। हर गुजरते दिन के साथ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब तो अमेरिका भी युद्ध में उतरने की तैयारी में है।
इस बीच, अमेरिका ने आशंका जताई है कि ईरान कम से कम 15 दिन में परमाणु बम बना सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है।
ईरान पर हमला करना है या नहीं, ट्रम्प दो सप्ताह में करेंगे फैसला
- इस बीच, व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो सप्ताह के भीतर तय करेंगे कि ईरान के सैन्य एवं परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध इजरायल के अभियान में शामिल होना है या नहीं।
Source link
#Iran #Israel #War #Day8 #LIVE #ईरन #दन #म #बन #सकत #ह #परमण #बम.. #अमरक #न #बतई #बड #आशक #हमल #पर #कब #फसल #करग #रषटरपत #टरमप
Post Comment