×
IND vs ENG 1st Test : यशस्वी-गिल ने ठोके शतक, पंत की फिफ्टी, पहले दिन विदेश में भारत का बड़ा स्कोर

IND vs ENG 1st Test : यशस्वी-गिल ने ठोके शतक, पंत की फिफ्टी, पहले दिन विदेश में भारत का बड़ा स्कोर

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत की ओर से बतौर ओपनर मैदान पर उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी 24.5वें ओवर में टूटी जब केएल राहुल 42 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में कैच आउट हुए। केएल राहुल के बाद डेब्यू टेस्ट मैच में साई सुदर्शन कोई कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इस कारण से इंग्लैंड होंगे रवाना, जानें क्या है पूरा मामला

जल्द दो झटकों के बाद कप्तान शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए आए। दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए तीसरे विकेट के लिए 164 गेंद में 129 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 52.3वें ओवर में टूटी जब शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल चलते बने। यशस्वी जायसवाल ने 159 गेंद में 16 चौके और 1 छक्के संग शानदार 101 रन बनाकर आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान शुभमन गिल ने जहां टेस्ट करियर का छठा और एशिया के बाहर पहला शतक ठोका। इसके बाद ऋषभ पंत ने भी टेस्ट करियर का अपना 16वां अर्द्धशतक ठोका। इस तरह भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 359/3 का स्कोर बना लिया था। क्रीज पर शुभमन गिल नाबाद 127 रन और ऋषभ पंत नाबाद 65 रन बनाकर डटे हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, 73 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया ये कारनामा

भारत का पहले दिन सबसे बड़ा स्कोरः (2014 से विदेश में टेस्ट)

भारत vs श्रीलंका, गॉल, 2017- स्कोर 399/3
भारत vs इंग्लैंड, लीड्स, 2025- स्कोर 359/3
भारत vs श्रीलंका, कोलंबो (SSC), 2017 स्कोर 334/3

Source link
#IND #ENG #1st #Test #यशसवगल #न #ठक #शतक #पत #क #फफट #पहल #दन #वदश #म #भरत #क #बड #सकर

Post Comment