×
Ahmedabad Plane Crash: हादसे से खेल जगत स्तब्ध, हरभजन, रोहित, इरफान, सानिया का आया रिएक्शन..

Ahmedabad Plane Crash: हादसे से खेल जगत स्तब्ध, हरभजन, रोहित, इरफान, सानिया का आया रिएक्शन..

यह भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के विमान में 242 में से 169 भारतीय और किस देश के कितने थे यात्री, देखें पूरी लिस्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में शब्द बहुत अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

वहीं दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया और लिखा, बहुत ज्यादा दुखद और दर्दनाक खबर अहमदाबाद से है। सभी प्रभावितों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया और लिखा, ”आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुःखी हूं। यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं”

इरफान पठान के बड़े भाई और सांसद युसूफ पठान ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया और कहा, ”अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास #AirIndia अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट की दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”
पूर्व भारतीट टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- ”एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार परिवारों और लोगों के लिए प्रार्थनाएं। दुर्घटना की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। प्रार्थना कर रही हूं।”
IPL की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अहमदाबाद प्लेन हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।”
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”अहमदाबाद से आ रही तस्वीरों को देखकर दिल टूट गया है। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं इस घटना में शामिल सभी लोगों के साथ हैं। भगवान पीड़ित परिवारों को शक्ति प्रदान करें।”
यह भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: यहां देखें दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया से जुड़े वायरल फोटो और वीडियो



Source link
#Ahmedabad #Plane #Crash #हदस #स #खल #जगत #सतबध #हरभजन #रहत #इरफन #सनय #क #आय #रएकशन.

Post Comment