×
AUS vs SA, WTC Final 2025: रबाडा और यानसन ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर रोका, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

AUS vs SA, WTC Final 2025: रबाडा और यानसन ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर रोका, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

यह भी पढ़ें

ENG vs IND: गिल या राहुल में से कौन होगा यशस्वी का ओपनिंग पार्टनर? रॉबिन उथप्पा ने पहले टेस्ट के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग-11

खाता नहीं खोल सके एडेन मार्करम

212 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 21 ओवर के भीतर दक्षिण अफ्रीका ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम (0), रयान रिकेल्टन (16), वियान मुल्डर (6), ट्रिस्टन स्टब्स (2) जल्द पवेलियन लौट गए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें

AUS vs SA, WTC Final 2025: रबाड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मचाई सनसनी, ऐसा कर बुमराह की बराबरी की

स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने ठोके अर्द्धशतक

वहीं इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी, हालांकि बावजूद इसके स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर के अर्द्धशतकीय प्रहारों से ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया 56.4 ओवर में 212 के टीम स्कोर पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 66 रन और ब्यू वेबस्टर ने शानदार 72 रन का योगदान दिया।

Source link
#AUS #WTC #Final #रबड #और #यनसन #न #ऑसटरलय #क #रन #पर #रक #दकषण #अफरक #क #खरब #शरआत

Post Comment