मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक किसान जमीन पर लुढ़कते हुए कलेक्टर से गुहार लगाने के लिए उनके ऑफिस पहुंचा। दरअसल किसान का आरोप है कि अनाज व्यापारी उज्जवल उर्फ विक्की जैन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। व्यापारी ने अब तक एक रुपया भी नहीं चुकाया है।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 08:06:35 PM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 08:06:35 PM (IST)
HighLights
- किसान महादेव पाटीदार का अनोखा प्रदर्शन
- आवेदन लेकर लुढ़कते हुए पहुंचा कलेक्ट्रेट
- जनसुनवाई के दौरान न्याय की लगाई गुहार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी: कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अजीब दृश्य देखने को मिला। यहां आए एक किसान ने लुढ़कते हुए अफसरों के पास पहुंचकर गुहार लगाई। यह नजारा देख वहां लोग एकत्रित हो गए। दरअसल, ठीकरी तहसील के ग्राम कुआं निवासी किसान महादेव पाटीदार शर्ट उतारकर लुढ़कते हुए जनसुनवाई स्थल तक पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर शक्तिसिंह चौहान को एक आवेदन सौंपा।
अनाज व्यापारी ने नहीं चुकाए 20 लाख
किसान का आरोप है कि अनाज व्यापारी उज्जवल उर्फ विक्की जैन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पाटीदार ने बताया कि पिछले साल उन्होंने व्यापारी को 180 क्विंटल डॉलर चना दिया था, इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। व्यापारी ने अब तक एक रुपया भी नहीं चुकाया है। पाटीदार ने इस मामले में अब तक 25 से अधिक बार आवेदन दिए हैं। पुलिस ने एक बार व्यापारी को पकड़ा भी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब दी भूख हड़ताल की चेतावनी
बता दें कि किसान पहले भी कलेक्टर कार्यालय के बाहर हड़ताल कर चुके हैं। अब पाटीदार ने चेतावनी दी है कि अगर 16 जून तक व्यापारी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार कलेक्टर गुंचा सनोबर और पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर होंगे।
Source link
#Barwani #Kisan #अब #त #सन #ल #सहब…जनसनवई #म #लढ़कत #हए #पहच #कसन #नयय #क #लगई #गहर



Post Comment