×
Bhopal crime news: रात को पत्नी से फोन कर पूछा रस्सी कहां रखी है… , सुबह युवक का फांसी पर लटका शव

Bhopal crime news: रात को पत्नी से फोन कर पूछा रस्सी कहां रखी है… , सुबह युवक का फांसी पर लटका शव

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में ओमप्रकाश नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने पत्नी से रस्सी के बारे में जानकारी ली थी। पत्नी के बार-बार कॉल करने पर जवाब न मिलने पर पड़ोसी ने देखा तो युवक फांसी पर लटका था। पुलिस जांच में जुटी है।

By Anand dubey

Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 09:39:08 PM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 09:39:08 PM (IST)

युवक ने लगाई फांसी। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पत्नी ने बार-बार युवक को फोन मिलाया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को कॉल कर अपने पति का हाल जानने को कहा।

पड़ोसी ने खिड़की से झांका तो युवक फंदे पर लटका मिला। खास बात यह है कि मृतक ने घटना की रात पत्नी से फोन पर रस्सी के बारे में जानकारी ली थी। पत्नी को यह अंदेशा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठाएगा।

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय ओमप्रकाश मेहर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम कोलूखेड़ी जिला सीहोर का रहने वाला था। पिछले तीन साल से भोपाल के कृषक नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। ओमप्रकाश आइटी पार्क में एक निजी कंपनी में काम करता था।

रात को परिवार के लोगों से की थी बात

  • घटना से एक दिन पहले बुधवार को उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। ओमप्रकाश ने उसे मायके डीआईजी बंगला स्थित घर पर इलाज के लिए छोड़ दिया था। ड्यूटी से लौटकर उसने रात में अपनी पत्नी, भाई और अन्य परिवारजनों से बात की। इसी दौरान पत्नी से रस्सी के बारे में भी पूछा। पत्नी को लगा कि वह कपड़े सुखाने की रस्सी पूछ रहा है, इसलिए उसने सामान्य रूप से बता दिया।
  • गुरुवार सुबह पत्नी ने जब अस्पताल से लौटकर पति को कॉल किया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंतित होकर उसने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो ओमप्रकाश फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

    Source link
    #Bhopal #crime #news #रत #क #पतन #स #फन #कर #पछ #रसस #कह #रख #ह.. #सबह #यवक #क #फस #पर #लटक #शव

    Post Comment