×
Canada: शख्स ने जीती 30 करोड़ की लॉटरी, गर्लफ्रेंड को दी…वो दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

Canada: शख्स ने जीती 30 करोड़ की लॉटरी, गर्लफ्रेंड को दी…वो दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

प्यार से लोगों का विश्वास तब उठता है जब उनका भरोसा टूटता है। कनाडा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही विश्वासघात हुआ है। व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को लॉटरी में जीती हुई 30 करोड़ की राशि दे दी और वो पैसे लेकर दूसरे प्रेमी के फरार हो गई।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 07:08:38 PM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 07:11:42 PM (IST)

प्रेमी के 30 करोड़ लेकर भागी प्रेमिका ( प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शख्स को प्यार में मिला बड़ा धोखा
  2. लॉटरी के पैसे लेकर भागी प्रेमिका
  3. अब लगा रहा है कोर्ट के चक्कर

एजेंसी, नई दिल्ली। बहुत लोगों को प्यार में धोखा मिलता है, लेकिन एक शख्स को मोहब्बत में मिला है 30 करोड़ का धोखा। जी हां, सही सुना आपने कनाडा के विनिपेग (Winnipeg) शहर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पढ़कर आपका प्यार और वफादारी से भरोसा उठ जाएगा। बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि उसने लॉटरी टिकट से 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानि लगभग 30 करोड़ रुपये जीते थे। उसने यह राशि अपनी प्रेमिका को दी और वो लॉटरी के पैसे लेकर अपने नए प्रेमी के साथ भाग गई। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर…

क्या है पूरा मामला?

कैंपबेल ने साल 2024 में 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी लगभग 30 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी, उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। लॉटरी अधिकारियों ने उन्हें सुझाव दिया कि वे अपनी जगह इनाम के लिए किसी ऐसे इंसान को नामित करें, जिसके पास सही पहचान हो। कैंपबेल ने बिना देर किए अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन मैके को चुना। कैंपबेल के पास बैंक खाता भी नहीं था, तो उन्होंने सारी राशि मैके के खाते में ट्रांसफर करवा दी। इसके बाद में दोनों ने एक वीडियो शूट किया, बड़े चेक के साथ फोटो खिंचवाई और इसे क्रिस्टल के जन्मदिन गिफ्ट के तौर पर पेश किया.

लेकिन कुछ दिन बाद मिला धोखा

पैसे मिलने के बाद क्रिस्टल ने धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दिया। कैंपबेल को लगा कि कुछ गड़बड़ है। जब वो उन्हें ढूंढने निकले, तो पता चला कि मैके अब किसी और मर्द के साथ रह रही हैं और वह अपने पुराने प्रेमी को हर जगह से ब्लॉक कर चुकी हैं। कैंपबेल का कहना है कि ये सब उनके साथ ‘सिस्टम द्वारा कराया गया कर्म’ है। इसके साथ ही उसने लॉटरी एजेंसी पर भी केस किया है कि उन्हें इस तरह की धोखाधड़ी के खतरे से पहले क्यों नहीं आगाह किया गया। वहीं दूसरी तरफ प्रेमिका मैके ने सारे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि जो भी किया, कानूनी रूप से किया.

Source link
#Canada #शखस #न #जत #करड #क #लटर #गरलफरड #क #दव #दसर #बयफरड #क #सथ #हई #फरर

Post Comment