इंटरनेट डेस्क। धुरंधर 2 की अपार सफलता के कारण बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रणवीर सिंह अब एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं।
खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म' के तहत अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस ट्रिलॉजी में रणवीर सिंह भगवान शिव का रोल निभाने वाले हैं।
खबरों के अनुसार, इस पौराणिक गाथा को एक भव्य सिनेमाई ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने के लिए बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की गई है। बताया जा रहा है कि 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' का फिल्मी वर्जन अभी राइटिंग स्टेज पर है। इसमें रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है। मेकर्स डायरेक्टर फाइनल करने से पहले स्क्रिप्ट तैयार करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

इंटरनेट डेस्क। धुरंधर 2 की अपार सफलता के कारण बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुर्खियों में…
उत्तर प्रदेश में कभी निराश्रित गोवंश, गो तस्करी और अवैध बूचड़खानों को लेकर चर्चा होती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए मॉडल के रूप में पहचान बना रहा है। योगी सरकार अब प्रदेश की लगभग 7,500 गो आश्रय स्थलों को ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर के रूप में विकसित करने जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। योगी सरकार का लक्ष्य गोसंरक्षण को केवल धार्मिक या सांस्कृतिक भावना तक सीमित न रखकर उसे किसानों की आय, प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण रोजगार से जोड़ना है।

असम में भाजपा की सहयोगी अगप और बीपीएफ के दो मंत्रियों सहित चार मंत्री 12 मई को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंत विश्व शर्मा के साथ राजग नीत नयी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार होंगे।