Latest News Today Live Updates in Hindi : पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली सीजफायर वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को धमकी, हार्मुज स्ट्रेट से टैक्स वसूली बंद करने को कहा। असम, पुडुचेरी और केरल में बंपर मतदान ने बाद आज से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लिए प्रचार जोर पकड़ेगा। पल पल की जानकारी…
-असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई। 1950 में असम के बनने के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग हुई। पुडुचेरी में आजादी के बाद सबसे ज्यादा 89.87% मतदान हुआ। केरलम में पिछले 49 सालों में दूसरी सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, यहां 78.27% वोट डाले गए।
-असम, पुडुचेरी और केरल में बंपर मतदान ने बाद आज से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लिए प्रचार जोर पकड़ेगा।
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा में सांसद के दौर पर शपथ लेंगे।
-भारतीय सेना ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए मंज़ूरी दे दी है।
-पश्चिम बंगाल की सियासत में हुमायूं कबीर को बड़ा झटका, ऑडियो क्लिप विवाद के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, ओवैसी ने अकेले लड़ने का किया ऐलान।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, हार्मुज स्ट्रेट से टैक्स वसूली बंद करने को कहा।
-लेबनान पर इजराइली हमले में मशहूर कवियित्रि सलमा की मौत।
">LIVE: ट्रंप की ईरान को धमकी, हार्मुज स्ट्रेट से टैक्स वसूली बंद करने को कहा

Latest News Today Live Updates in Hindi : पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच…
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसका एलान कर दिया है। पंजीकरण देश भर के निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से होगा। यात्रा परमिट ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर जारी होगा। यात्रा की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। देश भर की 554 बैंक शाखाओं में पंजीकरण होगा।
ईरान ने बुधवार को स्पष्ट कहा कि इजराइल अगर लेबनान पर हमले जारी रखता है और सीजफायर का उल्लंघन करता है तो वह इस समझौते से बाहर हो जाएगा। Tasnim न्यूज एजेंसी के अनुसार इजरायली हमलों के बाद ईरान ने Strait of Hormuz से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रोक दी है। हालांकि इससे पहले अमेरिका की मध्यस्थता वाले सीजफायर के बाद दो टैंकर सुरक्षित गुजर चुके थे। ईरानी मीडिया और Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान पर इजरायल की बमबारी को लेकर ईरान का सख्त रुख है।