×
CBSE का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब छात्र पढ़ेंगे ‘एडवांस’ मैथ्स और साइंस, कक्षा 3 से 8वीं तक AI सब्जेक्ट हुआ कंपलसरी

CBSE का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब छात्र पढ़ेंगे ‘एडवांस’ मैथ्स और साइंस, कक्षा 3 से 8वीं तक AI सब्जेक्ट हुआ कंपलसरी

सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार गणित में स्टैंडर्ड व बेसिक विकल्प के बजाए सामान्य गणित के अलावा एडवांस गणित का विकल्प चु …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 10:16:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 10:16:44 PM (IST)

स्कूलों में एडवांस मैथ्स और साइंस का ऑप्शन।

HighLights

  1. स्कूलों में एडवांस मैथ्स और साइंस का ऑप्शन।
  2. 3 भाषाओं की पढ़ाई भी हुई अनिवार्य।
  3. कला और फिजिकल एजुकेशन भी जरूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार गणित में स्टैंडर्ड व बेसिक विकल्प के बजाए सामान्य गणित के अलावा एडवांस गणित का विकल्प चुनने को मिलेगा। विज्ञान विषय में भी छात्रों को इसी तरह एडवांस विज्ञान का विकल्प मिलेगा। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र के लिए जारी करिकुलम में यह बदलाव किया है। इसके अलावा नौवीं कक्षा में इस बार छात्रों को अंग्रेजी कम्युनिकेटिव का विकल्प नहीं मिलेगा।

इस तरह विद्यार्थियों को अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय ही पढ़ना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि पूर्व में भी सीबीएसई ने कुछ समय के लिए अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय को हटाया था लेकिन बाद में इसे पुनः शामिल किया था। अब सीबीएसई ने एक बार फिर अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय को हटा दिया है। ऐसे में नौवीं के छात्र जब अगले वर्ष 10वीं की परीक्षा देंगे तो उनके लिए इन विषयों की अनिवार्यता रही है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों पर यह बदलाव लागू नहीं होगा।

कक्षा तीन से आठवीं तक कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड एआई अनिवार्य

सीबीएसई ने कक्षा तीन से आठवीं तक छात्रों के कोर्स में कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय अनिवार्य किया है। वर्ष 2027 में कक्षा नौवीं में भी छात्रों को यह विषय पढ़ना होगा। वहीं वर्ष 2029 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी यह विषय अनिवार्य होगा।

तीन भाषाओं की अनिवार्यता और नए विकल्प

सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाओं की अनिवार्यता की है। सामान्यतः अभी सीबीएसई स्कूलों में छात्र हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत तीन भाषाओं को विषय के रूप में पढ़ते हैं। वहीं अब तीन भाषाओं में हिंदी भाषा के अलावा क्षेत्रीय भाषा, फ्रेंच, रशियन व अन्य विदेशी भाषाओं के विकल्प भी विद्यार्थियों को मिलेंगे। ऐसे में वर्ष 2031 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए तीन भाषाएं भी अनिवार्य होंगी।

गौरतलब है कि अभी छात्र सिर्फ हिंदी व अंग्रेजी भाषा की परीक्षा ही 10वीं में देते हैं। सीबीएसई ने करिकुलम में बदलाव करते हुए भाषाओं के भी तीन लेवल तय किए हैं। इसमें L-1, L-2, L-3 लेवल रखा गया है। इस तरह तीसरी भाषा अब वैकल्पिक न होकर अनिवार्य होगी।

कौशल बोध और वोकेशनल विषय

कक्षा छह से आठवीं तक छात्रों को वोकेशनल विषय में मशीन स्किल, मानव जीवन व सामाजिक कार्य पढ़ना अनिवार्य होगा। इसके लिए कौशल बोध के नाम से पुस्तक भी उपलब्ध रहेगी। इस तरह छात्रों को निचली कक्षाओं में हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें छात्रों को तकनीकी मशीनरी की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अब सीबीएसई स्कूल में स्किल लैब निर्माण की अनिवार्यता हो जाएगी।

कला और फिजिकल एजुकेशन की अनिवार्यता

अगले वर्ष से कक्षा नौ व 10वीं में छात्रों के लिए कला शिक्षा अनिवार्य होगी। अभी स्कूलों में वैकल्पिक विषय के रूप में यह पढ़ाया जाता है। इसी तरह फिजिकल एजुकेशन व मेंटल वेल बीइंग विषय भी अनिवार्य होगा। स्कूल द्वारा इन विषयों का इंटरनल असेसमेंट भी किया जाएगा। इसके लिए किताबें भी जारी होंगी।

सीबीएसई द्वारा आगामी शिक्षा सत्र में जारी किए गए करिकुलम में कई बड़े बदलाव किए हैं। कक्षा नौवीं में छात्रों को इस बार एडवांस गणित व एडवांस विज्ञान का विकल्प मिल सकेगा। इसके अलावा सीबीएसई ने तीन भाषाओं की अनिवार्यता की है। इस वर्ष कक्षा नौवीं में अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय का विकल्प विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर अनिवार्य रूप से पढ़ना है। — यू. के. झा, सिटी कोआर्डिनेटर सीबीएसई

Source link
#CBSE #क #बड #फसल #सकल #म #अब #छतर #पढग #एडवस #मथस #और #सइस #ककष #स #8व #तक #सबजकट #हआ #कपलसर

Post Comment