×
CCPL 2025: पूर्व डिप्टी सीएम व मेयर ने किया सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण, सरगुजा टाइगर्स की टीम भी ले रही हिस्सा

CCPL 2025: पूर्व डिप्टी सीएम व मेयर ने किया सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण, सरगुजा टाइगर्स की टीम भी ले रही हिस्सा

गौरतलब है कि ‘सरगुजा टाइगर्स’ टीम की कमान इस बार (CCPL 2025) भी रणजी खिलाड़ी अंबिकापुर निवासी आशुतोष सिंह के हाथों में है। सरगुजा से 5 खिलाड़ी आशुतोष सिंह, कृष चोपड़ा, रोहित यादव, राहुल प्रधान और सौम्या केसरी का चयन हुआ है। इनमें से 3 खिलाड़ी सरगुजा टाइगर्स के लिए मैदान में उतरेंगे, जबकि राहुल बस्तर बायसंस और सौम्या रायगढ़ लायंस की टीम से खेलेंगे।

मैचों (CCPL 2025) का सीधा प्रसारण सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर कमेंटरी करते नजर आएंगे। साथ ही लाइव स्कोर, प्वाइंट्स टेबल, लेडरबोर्ड और फिक्सचर जैसी जानकारियां सीसीपीएल की वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेंगी।

संघ के सोशल मीडिया चैनलों पर भी अपडेट्स (CCPL 2025) लगातार मिलती रहेंगी। इस बार बीसीसीआई पैनल के अंपायर और एंटी करप्शन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लीग पूरी पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के साथ संचालित हो सके। दर्शकों के लिए पकड़ो कैच जीतो कैश जैसे मनोरंजक कॉन्टेस्ट भी होंगे, जिनसे वे इनाम और फैन टी-शर्ट जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Co-Operative Bank Scam: सहकारी बैंक घोटाला: ज्वेलरी दुकान संचालक और बैंक मैनेजर की पत्नी भी गिरफ्तार

CCPL 2025: ट्रॉफी का किया गया अनावरण

अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर मंजूषा भगत ने सीसीपीएल ट्रॉफी (CCPL 2025) का अनावरण किया। इस अवसर सिंहदेव ने सरगुजा के खिलाडिय़ों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।

Former Deputy CM and Ambikapur Mayor inaugurated CCPL Trophy

मेयर मंजूषा भगत ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए निगम की ओर से क्रिकेट को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित बच्चों ने छोटे-छोटे खेलों में भाग लेकर सरगुजा टाइगर्स की जीत के लिए जोश दिखाया।

ये भी पढ़ें: Snake bite: जमीन पर सोना बना काल, जहरीले सांप के डसने से नाबालिग व महिला समेत 3 लोगों की मौत

खिलाडिय़ों को राज्य स्तर पर मिल रही पहचान

सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने कहा कि इस लीग ने स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। इस मंच (CCPL 2025) से निकले खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकते हैं। सरगुजा टाइगर्स के साथ कोच अनिरुद्ध सिंह, सहायक कोच मृगांक साहू, मैनेजर ओमकार वर्मा, फिजियो डॉक्टर आनंद और थ्रोअर शुभम दुबे मौजूद रहेंगे।

Source link
#CCPL #परव #डपट #सएम #व #मयर #न #कय #ससपएल #टरफ #क #अनवरण #सरगज #टइगरस #क #टम #भ #ल #रह #हसस

Post Comment