×
Couple Missing In Meghalaya: शिलांग में SIT ने शुरू की छानबीन, मृतक राजा और पत्नी सोनम का फुटेज निकाला

Couple Missing In Meghalaya: शिलांग में SIT ने शुरू की छानबीन, मृतक राजा और पत्नी सोनम का फुटेज निकाला

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में रहस्यमय मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनम लापता है। परिजनों ने हत्या और मानव तस्करी की आशंका जताई है। शव इंदौर लाया गया। सीबीआई जांच की मांग तेज हुई है। एसआईटी मामले की जांच में जुटी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 11:22:02 PM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 11:22:02 PM (IST)

इंदौर कपल केस की जांच एसआईटी कर रही है। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बुधवार को उनका शव ताबूत में बंद अवस्था में इंदौर स्थित उनके घर लाया गया।

इस दौरान परिजनों ने घर के बाहर बैनर लगाया, जिसमें लिखा था कि “केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार, मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है। सीबीआई से करवाई जाए जांच।” शव कई दिन पुराना होने के कारण उसे ताबूत से बाहर नहीं निकाला जा सका, केवल ताबूत पर लगी फोटो से ही परिजनों को अंतिम दर्शन कराया गया।

राजा रघुवंशी करीब 14 दिन पहले पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद राजा का शव मिला जबकि सोनम अब भी लापता है। इस रहस्यपूर्ण मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए इसे मानव तस्करी से भी जोड़ना शुरू किया। राजा के भाई सचिन ने कहा, “राजा की हत्या की गई है, वह आखिरी समय तक यही सोच रहा होगा। जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, हमें न्याय नहीं मिलेगा।”

वारदात से पहले का CCTV सामने आया

  • इधर, शिलांग पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। गुरुवार को SIT ने उस होटल से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया, जहां राजा और सोनम ठहरे थे। वीडियो में दोनों वारदात से एक दिन पहले होटल के रिसेप्शन पर दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोनम कहां गईं, इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
  • राजा के अन्य परिजन भी इस घटना में गहरी साजिश की आशंका जता रहे हैं। भाई विपिन का कहना है कि शिलांग से बांग्लादेश सीमा महज 40 किमी दूर है। ऐसी घटनाओं में मानव तस्करी की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा कि सोनम अब भी जीवित हो सकती हैं। पुलिस को गंभीरता से जांच कर संदिग्धों से पूछताछ करनी चाहिए।
  • स्थानीय लोगों ने भी बताया कि पहले भी इस इलाके से कई युगल जोड़े रहस्यमय ढंग से लापता हो चुके हैं। ऐसे में रघुवंशी परिवार और समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं ताकि सच सामने आ सके और इंसाफ मिल सके।
  • Source link
    #Couple #Missing #Meghalaya #शलग #म #SIT #न #शर #क #छनबन #मतक #रज #और #पतन #सनम #क #फटज #नकल

    Post Comment