×
ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड

ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड

उनके अलावा भारत-ए के लिए आठवें विकेट के लिए केवल तीन अन्य जोड़ियां ही 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी कर पाई हैं। भारत-ए के स्कोर 268/7 के स्कोर पर तनुश कोटियन और अंशुल कंबोज ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने 179 गेंद में नाबाद 149 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 7 विकेट पर 417 रन तक पहुंचाया था कि भारत-ए की पारी घोषित कर दी गई।

यह भी पढ़ें

PKL 12: परदीप नरवाल से भी खराब था पिछले सीजन इनका प्रदर्शन, फिर भी लगी करोड़ों की बोली

भारत-ए ने इंग्लैंड लायंस को दिया 439 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। पहली पारी में भारत-ए ने 348 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड लायंस को 327 रन रोक 21 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भारत ने 417/7d का स्कोर खड़ा कर कुल 438 रन की बढ़त कायम की और इंग्लैंड लायंस को जीत के लिए 439 रन का लक्ष्य दिया।

तनुष कोटियान-अंशुल कंबोज ने ठोके अर्द्धशतक

भारत-ए की ओर से दूसरी पारी में 417/7 के स्कोर पर पारी घोषित करने के समय तनुष कोटियान ने 90 रन बनाकर और अंशुल कंबोज 51 रन बनाकर क्रीज पर थे। तनुष ने इस पारी के लिए 108 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के लगाए। वहीं अंशुल कंबोज ने अपने पारी के दौरान 86 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की बयार, टीम को जल्द मिल सकता है नया कप्तान

Source link
#ENG #Lions #IND #तनष #कटयन #और #अशल #कबज #क #जड #क #कमल #बड #सझदर #कर #तड #यह #रकरड

Post Comment