×

Fact Check: क्या भारत के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिल रही है ? जानिए सच | fact-check-one-family-one-job-scheme-is-fake-says-pib

इस सूचना पर कई यूजर्स के कमेंट आए

इस पर एक्स यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कहा, तथ्य जाँचने के बजाय, आप ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं कर सकते, उनके चैनल को बंद कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

एक अन्य यूजर कमेंट था, कोई बात नहीं! इस फ़र्ज़ी न्यूज़ को हकीकत बनाने दो। ऐसी योजना लाओ। इसी तरह एक और यूजर ने एक्स पर लिखा है, क्या यह संभव भी है, क्या लोग मूर्ख हैं जो ऐसी बातों में आ जाते हैं? सामान्य ज्ञान इतना असामान्य क्यों है?

पीआईबी और सूचना व प्रसारण मंत्रालय आगे क्या कर सकते हैं?

PIB और सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसे फर्जी दावों के खिलाफ अभियान चलाया जा सकता है।

YouTube India से ऐसी फर्जी योजनाएं फैलाने वाले चैनलोंके बारे में रिपोर्टिंग की अपील की जा सकती है। साइबर क्राइम सेल की ओर से इन दावों की निगरानी शुरू होने की संभावना है।

सरकार और जनता में जागरूकता की जरूरत

फेक न्यूज़ और डिजिटल साक्षरता: भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन डिजिटल लिटरेसी अब भी चुनौती है। साइकोलॉजी ऑफ फर्जी उम्मीदें: बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं में ‘सरकारी नौकरी’ की उम्मीद इतनी मजबूत है कि वे ऐसे फर्जी दावों पर भी भरोसा कर लेते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब को ऐसी सामग्री पर तेज रुख अपनाने की जरूरत है।

भारत में जून 2025 तक बेरोज़गारी दर

मई 2025 तक भारत की बेरोज़गारी दर: 5.6%

अप्रेल 2025 में: 5.1% युवा बेरोज़गारी (15–29 वर्ष): 13.8%, जिसमें शहरी युवाओं में यह 17.2% तक है। ये आंकड़े भारत सरकार के नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा पहली बार मासिक आधार पर जारी किए गए हैं।

अनुमानित बेरोज़गारों की संख्या

भारत की कुल श्रम शक्ति (15 वर्ष से ऊपर) लगभग 45 करोड़ है। यदि 5.6% बेरोज़गारी दर लागू की जाए तो अनुमानित बेरोज़गारों की संख्या लगभग 2.5 करोड़ (25 मिलियन) बैठती है।

युवाओं में बेरोज़गारी सबसे अधिक

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी नौजवानों को उपयुक्त रोजगार नहीं मिल पा रहा।
स्किल गैप, अनुभव की कमी और प्राइवेट सेक्टर में सीमित अवसर इसकी प्रमुख वजहें हैं।

रोजगार के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम, जिन पर भरोसा करें

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया। मेक इन इंडिया। अटल इनोवेशन मिशन। राष्ट्रीय रोजगार सेवा (National Career Service Portal)।

PM रोजगार मेला – हर महीने सरकारी नौकरियों की भर्ती ड्राइव। ये भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान से भारत लौटते ही छात्रों ने बसों में बैठने से किया इनकार, जानिए क्या थी वजह



Source link
#Fact #Check #कय #भरत #क #हर #परवर #क #एक #सदसय #क #सरकर #नकर #मल #रह #ह #जनए #सच #factcheckonefamilyonejobschemeisfakesayspib

Post Comment