Last Updated:
भारतीय मेंस हॉकी टीम सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी पिछली हार से उबरने की कोशिश करेगी.
नीदरलैंड से फिर भिड़ने उतरेगी भारतीय टीम.
नई दिल्ली. भारतीय मेंस हॉकी टीम सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी पिछली हार से उबरने की कोशिश करेगी. भारत ने शनिवार को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले मैच में 1-2 से हार का सामना किया था. 9 जून को भारत फिर से नीदरलैंड से भिड़ेगा.
मैच के बाद भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा. “हमने पहले हाफ में अच्छा खेला लेकिन तीसरा क्वार्टर उतना अच्छा नहीं रहा. चौथे क्वार्टर में हमने फिर से अच्छा खेला और गेंद पर कब्जा जमाया, लेकिन हमें गोल करने के मौके नहीं मिल रहे थे. इस तरह हारना दुर्भाग्यपूर्ण था क्योंकि मुझे लगा कि हम ड्रॉ के लिए जोर लगा सकते थे. हम खुद को जितना हो सके उतना धकेलना चाहते हैं, खासकर नीदरलैंड्स जैसी टीम के खिलाफ.”
अगले साल के विश्व कप के लिए स्थान हासिल करने के लिए, भारत शेष मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने और चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अधिकतम अंक हासिल करने का लक्ष्य रखेगा. भारत ने इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर में प्रो लीग के घरेलू चरण में आठ मैचों में पांच जीत के साथ 15 अंक जुटाए थे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com
Source link
#FIH #Pro #League #नदरलड #स #फर #भडन #उतरग #भरतय #टम #जन #क #मच



Post Comment