कार्लोस अल्कारेज
फ्रेंच ओपन 2025 में मेंस सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज का सामना मुसेटी से था। इस मैच में वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ चार सेट तक चले मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल मैच के आखिरी सेट में मुसेटी अनफिट हो गए थे जिसके बाद उनके खेलने से मना करते ही कार्लोस अल्कारेज को वॉकओवर दे दिया गया।
अल्कारेज को पहले सेट में मिली मात फिर की शानदार वापसी
मुसेटी और कार्लोस अल्कारेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जिसमें पहले सेट में वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी अल्कारेज को 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में अल्कारेज ने वापसी तो की लेकिन उन्हें लगातार मुसेटी से कड़ी टक्कर मिली। दूसरे सेट टाई ब्रेकर में जाने के बाद अल्कारेज ने उसे 6-3 से जीता जिसमें ये सेट 7-6 पर जाकर खत्म हुआ। अब तीसरे सेट में अल्कारेज का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला जहां उन्होंने मुसेटी को बिल्कुल भी प्वाइंट्स हासिल नहीं करने दिए और उसे 6-0 से अपने नाम किया।
चौथे सेट में मुसेटी हुए अनफिट, अल्कारेज को मिला वॉकओवर
पहला सेट गंवाने के बाद अगले 2 सेट को अपने नाम करने के साथ कार्लोस अल्कारेज ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार वापसी की। वहीं इस मुकाबले के चौथे सेट की शुरुआत होने के साथ कार्लोस अल्कारेज ने 2-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन मुसेटी के घायल होने की वजह से अल्कारेज को वॉकओवर दे दिया गया। अब डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज की मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में किस प्लेयर से भिड़ंत होगी इसका फैसला जोकोविच और सिनर के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम से तय होगा।
ये भी पढ़ें
IND vs ENG: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पक्की! 20 जून तक का मत कीजिए इंतजार
बोर्ड ने नहीं दी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्राइज मनी, देश छोड़ने को मजबूर हुए खिलाड़ी
Source link
#French #Open #डफडग #चपयन #करलस #अलकरज #न #बनई #फइनल #म #जगह #समफइनल #म #द #मसट #क #मत



Post Comment