गाजा में युद्ध और भूख ने हालात बद से बदत्तर बना दिए हैं। इस युद्धग्रस्त इलाके से ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। भारत का 5 रुपये वाला Parle-G बिस्किट वहां लगभग 2300 रुपये में बिक रहा है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 04:42:49 PM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 04:42:49 PM (IST)
HighLights
- गाजा के हालात हुए नरक के समान
- 2300 में बिक रहा है Parle-G बिस्किट
- बाप और बेटी का वायरल हुआ वीडियो
एजेंसी, गाजा। Parle G जिसके बिना शाम की चाय अधूरी हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों की पसंद की बात हो…जब भी बिस्कुट की बात होती है, जहन में एक ही नाम याद आता है, पारले जी। यह बिस्किट देश के दिल में बसता है। अमीर से लेकर गरीब और देश से लेकर विदेश तक इस बिस्कुट के सब दिवाने हैं। हालांकि, युद्ध से तबाह गाजा में इस भारतीय बिस्कुट की एक अलग पहचान बन गई है, और वह है एक विलासिता की वस्तु की। जी हां, गाजा पट्टी में भारत में 5 रुपये में बिकने वाली पारले-जी बिस्कुट 2300 रुपये में बिक रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर….
गाजा में 2300 का बिक रहा ये बिस्किट
गाजा में रहने वाले मोहम्मद जावेद नाम के यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर बच्चे के साथ एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो भी भावुक कर देने वाला है। एक पिता ने अपने बच्चे को Parle G बिस्किट के पैकेट गिफ्ट किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, लंबे इंतजार के बाद रवीफ क उसके पसंदीदा बिस्किट मिल गए। Parle G की कीमत 1.5 यूरो से 24 यूरो होने के बाद भी मैं उसकी पसंदीदा दावत के लिए उसे इनकार नहीं कर पाया। आपको बता दें कि भारतीय बाजारों में यह बिस्किट मात्र पांच रुपये में उपलब्ध है।
After a long wait, I finally got Ravif her favorite biscuits today. Even though the price jumped from €1.5 to over €24, I just couldn’t deny Rafif her favorite treat. pic.twitter.com/O1dbfWHVTF
— Mohammed jawad 🇵🇸 (@Mo7ammed_jawad6) June 1, 2025
हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी
दरअसल, गाजा में अक्टूबर 2023 से ही हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है. युद्ध की वजह से गाजा की खाने-पीने की चीजों तक पहुंच लोगों की पहुंच कम हो गई है. इस साल 2 मार्च से 19 मई के बीच घिरे हुए फिलिस्तीनी इलाके को लगभग पूरी तरह से नाकाबंदी का सामना करना पड़ा। केवल सीमित संख्या में ट्रकों को ही जाने की अनुमति दी गई, जिनमें से अधिकांश को अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद जाने की अनुमति दी गई। गाजा में खाने-पीने की चीजों की कम पहुंच के बीच कालाबाजारी भी चरम पर है जिससे खाना-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।
Source link
#Gaza #बट #भख #मटन #क #लए #बप #न #म #खरद #रपए #क #ParleG #बसकट.. #भवक #कर #दग #य #Video
Post Comment