×
IAS Transfer in MP: अब होंगे आईएएस तबादले, मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक बदले जाएंगे अधिकारी

IAS Transfer in MP: अब होंगे आईएएस तबादले, मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक बदले जाएंगे अधिकारी

IAS Transfer in MP: सचिव स्तर के कुछ अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन भी संभव है। उधर, दतिया में कलेक्टर की पदस्थापना के साथ ही मैदानी स्तर पर भी कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 07:58:40 PM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 08:03:42 PM (IST)

मध्‍य प्रदेश में होंगे आईएएस अधिकारियेां के तबादले।

HighLights

  1. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह और संजीव कुमार झा की होनी है पदस्थापना।
  2. दतिया में नए कलेक्टर पोस्टिंग होगी, राज्य सेवा के अधिकारियों में भी परिवर्तन संभव।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आज-कल में आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे। इसमें मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक के अधिकारी बदले जाएंगे। दतिया कलेक्टर संदीप माकिन के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह और संजीव कुमार झा की पदस्थापना होनी है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सूची को अंतिम रूप मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक करके देंगे। हालांकि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री फिलहाल बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में, केवल आवश्यक पदस्थानपाएं ही एक-दो दिन में की जाएंगी। माना जा रहा है कि मंत्रालय में अवश्य कुछ बड़े और महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे, जो काफी समय से प्रस्तावित हैं। लोक निर्माण विभाग जैसा बड़े और महत्वपूर्ण विभाग में कोई स्थायी वरिष्ठ अधिकारी नहीं है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिसंबर 2024 से है। वह कई बार आग्रह कर चुके हैं कि इस बड़ी जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त किया जाए, क्योंकि ऊर्जा अपने आप में बड़ा विभाग है। इस पर सहमति बन चुकी है और उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया जाएगा। वहीं, सरकार के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की सेवाएं लौटाने पर सहमति दी है। उनके स्थान पर संजीव कुमार झा जाएंगे। दोनों आदेश एक साथ होंगे। सुखवीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह पूर्व में लोक निर्माण और खनिज साधन जैसे विभाग देख चुके हैं।

Source link
#IAS #Transfer #अब #हग #आईएएस #तबदल #मतरलय #स #लकर #मदन #सतर #तक #बदल #जएग #अधकर

Post Comment